: राजस्थान लोकसभा चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पिछली बार क्लीन स्वीप करने वाली बीजेपी इस बार 10 सीटों पर हारती नजर आ रही है. अभी तक के पोल में बीजेपी को 14, कांग्रेस को 8, सीपीआई(एम) को 1, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और भारत आदिवासी पार्टी को 1-1 सीट मिलती नजर आ रही है.राज्य की दौसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा की जीत हुई है. कांग्रेस नेता बीजेपी के कन्हैया लाल मीणा से दो लाख से ज्यादा वोटों से विजय हुए हैं.
किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा से बीजेपी के हारने पर मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. अब यहां से कन्हैया लाल मीणा की हार से राजनीतिक गलियारों में किरोड़ी लाल मीणा के बयान की खूब चर्चा हो रही है.प्राण जाए पर बचन न जाए- किरोड़ी लाल मीणा दरअसल, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने यह बयान मतगणना से पहले दिया था. अब दौसा में बीजेपी प्रत्याशी की हार के नतीजे आने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने एक्स पोस्ट के जरिए मंत्री पद से इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक x अकाउंट पर रामचरित मानस की चौपाई लिखी है और कहा है कि वे अपनी बात पर कायम रहेंगे.
बीजेपी नेता और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने लिखा कि ‘रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाए पर बचन न जाए’. अब इस पोस्ट से एक बात तो साफ है कि दौसा से बीजेपी प्रत्याशी की हार के बाद किरोड़ी लाल मीना मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.बीजेपी नेता ने क्या बयान दिया था?कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा लोकसभा सीट पर प्रचार के दौरान यह बयान दिया था.उन्होंने कहा था कि राजस्थान की 7 सीटों में से एक भी बीजेपी हार गई, तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दूंगा.
इन सीटों में भरतपुर, धौलपुर करौली, दौसा, अलवर, जयपुर ग्रामीण, टोंक सवाई माधोपुर, कोटा बूंदी . वहीं, मतगणना के रुझानों के मुताबिक इनमें से कई सीटों पर बीजेपी हार रही है. जबकि दौसा में कांग्रेस उम्मीदवार मुरारीलाल मीणा की जीत हो गई है.
