Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले नेता बन गए शंकर लालवानी……
    News

    इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले नेता बन गए शंकर लालवानी……

    By Tv 36 HindustanJune 4, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : लोकसभा की सभी 543 सीटों पर मतगणना जारी है और रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, इंडिया गठबंधन भी कड़ी टक्कर दे रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर के मौजूदा सांसद और बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. शंकर लालवानी भारतीय राजनीति के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने कुल 1008077 वोटों से जीत दर्ज की है और उन्होंने बसपा प्रत्याशी को हराया है.

    10 लाख से ज्यादा वोटों से जीते लालवानीचुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) को कुल 1226751 वोट मिले हैं. दूसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी लक्ष्मण सोलंकी रहे. जिनको कुल 51659 वोट मिले. उन्होंने रिकॉर्ड 1008077 से जीत हासिल की है. इससे पहले यह रिकॉर्ड बीजेपी के सीआर पाटिल के नाम था, जिन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात की नवसार सीट से 6.9 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी.

    हारकर भी कैसे I.N.D.I.A के बाजीगर बने राहुल गांधी, क्या चल गया खटाखट वाला दांवइंदौर में NOTA को भी सबसे ज्यादा वोटलोकसभा चुनाव परिणाम में इंदौर सीट से नॉन ऑफ द अबोव यानी NOTA ने भी रिकॉर्ड बनाया है. दोपहर 2 बजे तक नोटा को 2.11 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं, जो भारतीय राजनीति में रिकॉर्ड है. साल 2013 में नोटा को शामिल किए जाने के बाद से यह सबसे ज्यादा वोट है. इससे पहले यह रिकॉर्ड बिहार के गोपालगंज के नाम था, जहां साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नोटा को 51660 वोट मिले थे.

    लोकसभा चुनाव नतीजे 2024 LIVE लाइव- यहां देखेंकौन हैं शंकर लालवानी?शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) का जन्म 16 अक्टूबर 1961 को इंदौर में हुआ था और वो आरएसएस से जुड़े हुए हैं. शंकर लालवानी ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से हायर सेकेंडरी की परीक्षा पास की और फिर मुंबई से बीटेक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदौर आकर व्यापार और कंसल्टेंसी में लग गए. इसके बाद वो राजनीति में आ गए और 1994 से 1999 तक इंदौर में पार्षद रहे.इसके बाद 2004 तक इंदौर नगर निगम के सभापति पद पर रहे और 2013 में इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए. शंकर लालवनी को 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने टिकट दिया और उन्होंने कांग्रेस के पंकज संघवी को 5.47 लाख से हरा दिया.

    Post Views: 1,955

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीजेपी का गढ़ माने जाने वाली सीट पर समाजवादी पार्टी ने फतह हासिल की…..
    Next Article छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 10 सितंबर से बढ़ेगी बारिश बस्तर में भारी बारिश के आसार…

    September 9, 2026

    डिमर्जर के बाद पहली बार बालको पहुंचे हेब्बर दंपती, एल्युमिनियम कारोबार के विस्तार पर मंथन…

    September 9, 2026

    यहां गूंजी साक्षरता की आवाज, विद्यार्थियों ने दिया ‘पूर्ण साक्षर गांव’ का ये संदेश…

    September 9, 2026

    पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू, श्राद्ध से पहले ही निपटा लें घर के ये 5 जरूरी काम, वरना रह जाएगी तैयारी अधूरी…

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 10 सितंबर से बढ़ेगी बारिश बस्तर में भारी बारिश के आसार…
    • डिमर्जर के बाद पहली बार बालको पहुंचे हेब्बर दंपती, एल्युमिनियम कारोबार के विस्तार पर मंथन…
    • यहां गूंजी साक्षरता की आवाज, विद्यार्थियों ने दिया ‘पूर्ण साक्षर गांव’ का ये संदेश…
    • पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू, श्राद्ध से पहले ही निपटा लें घर के ये 5 जरूरी काम, वरना रह जाएगी तैयारी अधूरी…
    • IPL फ्रेंचाइजी अब BBL में लगाएंगी पैसा इस बड़े फैसले से बदलेगा क्रिकेट का खेल, समझें पूरा मामला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?