Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दुनिया भर के चित्रों में पाए जाने वाले विशालकाय सांप का खुला हजारों साल पुराना रहस्य…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    दुनिया भर के चित्रों में पाए जाने वाले विशालकाय सांप का खुला हजारों साल पुराना रहस्य…

    By Tv 36 HindustanJune 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- दुनियाभर के चित्रों में पाया जाने वाला वासुकी सांप दुनिया का सबसे बड़े सांपों में से एक है. इसके बारे में कई कहानियां और रहस्य हैं जिसे अब तक कोई नहीं सुलझा पाया था. हालांकि अब भारत के वैज्ञानिकों ने इस प्राचीन सांप के जीवाश्म अवशेषों को खोज निकाला है. ये जीवाश्म गुजरात में पाए गए हैं, जो अब तक के सबसे बड़े सांप के अवशेष बताए जा रहे हैं. जो टी-रेक्स से भी लंबा बताया जाता है.

    क्या चित्रों में पाया जाने वाला ‘वासुकी’ असल में भी था?

    वासुकी इंडिक’ की खोज 2005 में आईआईटी-रुड़की के वैज्ञानिकों ने की थी और हाल ही में इसकी पुष्टि एक विशालकाय सांप के रूप में की गई है. अनुमान है कि इस सांप की लंबाई 11 से 15 मीटर लगभग 50 फीट हो सकती है जो कि वर्तमान के रिकॉर्ड धारक टाइटनोबोआ से भी 6.5 फीट 2 मीटर ज्यादा बताई जा रही है. शोधकर्ताओं ने इस सांप की 27 कशेरुकाओं की खोज की है, जिनमें से कुछ तो बहुत बड़े अजगर की तरह दिखते हैं, हालांकि ये भी बताया गया है कि जहरीले नहीं होते थे. वहीं इस सांप की लंबाई 11-15 मीटर तो वजन 1 टन के आसपास बताया जा रहा है.

    साइंटिफिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले शोधकर्ताओं ने सांप की रीढ़ की हड्डी या वर्टिब्रा बनाने वाली 27 हड्डियों की खोज की है, जो अब भी अच्छी तरह से संरक्षित रखी हुई है. दरअसल जिस सांप की हड्डी के अवशेष मिले हैं उसे वासुकी इंडिकस नाम दिया गया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि पाए गए अवशेष 4.7 करोड़ साल पुराने हैं.

    कैसे करता था शिकार?

    शोधकर्ताओं के मुताबिक, ये सांप आज के समय के अजगर की तरह होता होगा. हालांकि ये जहरीला नहीं होता था, लेकिन अपने शिकार को जकड़ कर उसकी जान लेता था. उस समय ये सांप तट के पास एक तरह के दलदल वाले स्थान में रहा करता था.

    कौन है वासुकी?

    शास्त्रों में वासुकी नाग को भगवान शिव का नाग कहा जाता है. उस समय इसे सांपों का राजा माना जाता था. कहा जाता है शिव जी जिस सांप को गले में धारण करते हैं वो वासुकी ही है. समुद्र मंथन के दौरान वासुकी को ही रस्सी की जगह मेरु पर्वत पर बांधकर मंथन किया गया था. वासुकी प्रागैतिहासिक सांप तितानोबोआ का विरोधी सांप माना जाता है. बता दें कि तितानोबोआ के जीवाशम कोलंबिया के एक कोयले की खदान में 2009 में मिले थे. ये सांप 42 फीट लंबा और वजन में 1100 किलोग्राम का हुआ करता था.

    Post Views: 730

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनरेंद्र मोदी ही होंगे पीएम, सर्वसम्मति से NDA की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव…
    Next Article भुना या उबला, कौन सा चना सेहत के लिए है फायदेमंद, डाइटीशियन ने बताया खाने का तरीका…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    SCO Summit में PM मोदी की हुंकार, शहबाज के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, बताया ये है भारत का विजन…

    September 9, 2026

    करोड़ों कमाने वाली यश की ‘टॉक्सिक’ की हालत खराब, 14वें दिन इतना भी नहीं कमा पाई फिल्म…

    September 9, 2026

    भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या…

    September 9, 2026

    गणपति बप्पा का दरबार सजाएं इन खूबसूरत लाइटिंग आइडियाज से, कम खर्च में दिखेगा शानदार मंडप…

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SCO Summit में PM मोदी की हुंकार, शहबाज के सामने उठाया आतंकवाद का मुद्दा, बताया ये है भारत का विजन…
    • करोड़ों कमाने वाली यश की ‘टॉक्सिक’ की हालत खराब, 14वें दिन इतना भी नहीं कमा पाई फिल्म…
    • भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या…
    • गणपति बप्पा का दरबार सजाएं इन खूबसूरत लाइटिंग आइडियाज से, कम खर्च में दिखेगा शानदार मंडप…
    • प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 10 सितंबर से बढ़ेगी बारिश बस्तर में भारी बारिश के आसार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?