नई दिल्ली:– 18वीं लोकसभा का चुनाव परिणाम मंगलवार को आ गया। इसमें सबसे बड़ी बात ये रही कि एनडीए और आइएनडीआइए के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। लगभग सभी एग्जिट पोल फ्लॉप साबित हुए। भाजपा को 2019 की तरह अकले दम पर प्रचंड बहुमत नहीं मिला।
उसे सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगी दलों की आवश्यकता है। क्योंकि बीजेपी के पास कुल 240 सांसद हैं। वहीं अगर एनडीए के पास 292 सीटें हैं। जबकि विपक्षी दलों के आईएनडीआई गठबंधन के पास 234 है। ।केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सांसदों की जरूरत है।
इस सबके बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के मन में मोदी और अमित शाह के लिए कोई भक्ति या सम्मान नहीं है।
चंद्रबाबू नायडू ने 2019 से पहले पूरे देश को एकजुट और तानाशाही के खिलाफ और देश की संघीय संरचना के लिए आवाज उठाई है। नीतीश कुमार ने पूरे इंडिया गठबंधन को एकजुट किया है। ऐसा नहीं है की इनके मन में मोदी के लिये कोई सम्मान है। आज 6 बजे हो रही है इंडिया गठबंधन की बैठक जिसमें भविष्य को लेकर चर्चा होगी।
