नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति एनक्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। चुनाव जीतने के बाद उपराष्ट्रपति का यह पहली मुलाकात है।
पीएम मोदी को परोसा गया पेड़ा
वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने उपराष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री को उपराष्ट्रपति धनखड़ के गृह जिला राजस्थान के झुंझुनू का स्वादिष्ट व्यंजन ‘पेड़ा’ और मेरठ का ‘गुड़’ भी परोसा गया। मालूम हो कि यह दोनों क्षेत्रों का प्रमुख कृषि उपज है।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और अपना इस्तीफा पत्र सौंपा।
