नई दिल्ली : अब नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल में कब तक प्रधानमंत्री रहेंगे और किस तेवर के साथ काम करेंगे, यह अब नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर निर्भर करेगा.
पिछले दो बार से केंद्र में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत मिल रहा था लेकिन इस बार किसी तरह एनडीए को मिला है. ऐसे में मोदी को अपने कई एजेंडे किनारे रखने पड़ सकते हैं.
बीजेपी को 240 सीटों पर जीत मिली है और बहुमत के लिए 272 का आँकड़ा चाहिए. हालांकि एनडीए को 293 सीटें मिली हैं और यह सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है.
चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने मिल कर 28 सीटें जीती हैं और एनडीए को बहुमत के आँकड़े तक ले गई हैं.
वहीं इंडिया गठबंधन बहुमत से 40 सीटें पीछे रह गया है.
