Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » घटक दलों को साथ लेकर चलने में माहिर हैं मोदी, 3.0: …तो इस वजह से नहीं टूटेगा NDA…
    समाचार

    घटक दलों को साथ लेकर चलने में माहिर हैं मोदी, 3.0: …तो इस वजह से नहीं टूटेगा NDA…

    By Tv 36 HindustanJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दल्ली:- नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। हालांकि, 2014 और 2019 की तरह इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिली है। सरकार चलाने के लिए भाजपा को टीडीपी और जेडीयू का साथ मिला है।

    मोदी सरकार 3.0 के गठन से पहले बड़ा सवाल है कि एनडीए के घटक दलों को साथ लेकर नरेंद्र मोदी के लिए केंद्र सरकार चलाना कितना मुश्किल होगा?

    भाजपा के एक नेता ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भले ही प्रधानमंत्री के तौर पर ऐसी पहली बार हो रहा है कि नरेंद्री मोदी को एनडीए में शामिल पार्टियों को साथ लेकर ही सरकार चलानी होगी, लेकिन इससे पहले वो कई बार एनडीए के घटक दलों को एक सूत्र में बांधने में सफल रहे हैं।

    पार्टी के नेता ने कहा कि सन् 1990 के दशक को याद करते हुए कहा कि जब वो भाजपा महासचिव के रूप में काम कर रहे थो तो उस दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में एनडीए की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    सन् 1997 में पंजाब में भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। उसी तरह हरियाणा में बंसी लाल और ओम प्रकाश चौटाला के दलों के साथ मिलकर भाजपा ने सरकार चलाई।

    वहीं, नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के साथ भी काम किया, जिसकी वजह से एनसीपी ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार चलाने में मदद की थी।

    अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान नरेंद्र मोदी ने पार्टी महासचिव की भूमिका निभाते हुए जॉर्ज फर्नांडिस, नीतीश कुमार, शरद यादव, जयललिता, ममता बनर्जी और बालासाहेब ठाकरे सहित अन्य सहयोगियों को भाजपा के साथ जोड़े रखा। साल 1989 के दौरान गुजरात में जनता दल और भाजपा गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा और 26 में से 23 सीटें जीती।भाजपा नेता ने आगे कहा कि आपातकाल के दौरान नरेंद्र मोदी विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक और मुलाकात की, जिसकी वजह से उनके संबंध दूसरे दलों के साथ बेहतर हैं, जिसकी मदद भाजपा को मिलती रही है। जम्मू कश्मीर में जब भाजपा-पीडीपी को एक साथ लाने में नरेंद्र मोदी ने अहम भूमिका निभाई थी।

    दिलचस्प बात है कि टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार कई बार नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी इन बातों का असर पार्टी के कामकाज में नहीं होने दिया।

    Post Views: 575

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBJP के कमल से लेकर नेपाल के पुष्प कमल तक ,होंगे पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल,और उनके साथ रहेंगी ये खास मेहमान…
    Next Article बच्‍चों पर नहीं होता मां-बाप का हक, जब तक हैं बस खुश…करोड़ों की मालकिन ने बताया ये कडवा सच…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…

    June 3, 2026

    पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…

    June 3, 2026

    जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…

    June 3, 2026

    CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…
    • पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…
    • जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…
    • CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…
    • खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?