नई दिल्ली:- नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार और तेलुगु देसम चीफ चंद्रबाबू नायडू ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाए जाने और एनडीए की सरकार के लिए अपना समर्थन दे दिया है। इस बीच शिव सेना नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू और जनता दल-यूनाइटेड सुप्रीमो नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।शिवसेना संजय राउत ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की जिम्मेदारी तेलुगु देसम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और जनता दल-यूनाइटेड सुप्रीमो नीतीश कुमार पर है।
राउत ने कहा, ‘अब सबसे बड़ी चुनौती चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के लिए है… जो खुद को लोकतंत्र का पुजारी और सेवक मानते हैं। अब उनके समर्थन से सरकार बन गई है। इसलिए, यह है।’ संविधान, कानून और लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी इन दोनों लोगों की है।’
पीएम मोदी पर साधा निशाना
इसके साथ ही संजय राउत ने पीएम मोदी पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘उनके जो लोग उनके साथ हैं, चाहे वे व्यापारी हों या राजनेता, उन्होंने अपने उद्योगों और अपने प्रभाव को लाभ पहुंचाने के लिए शेयर बाजार का इस्तेमाल किया। यही कारण है कि गुजरात के ये दो व्यापारी देश चला रहे हैं और उनका इससे पुराना संबंध है। यह होता रहेगा, यहभविष्य में भी होता रहेगा, देश को लूट लिया जाएगा।’ वहीं इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और एग्जिट पोल करने वालों के खिलाफ जांच की भी मांग की।संसद में हुई थी बैठक
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं की एक बैठक के बाद उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात की, इसके बाद उन्हें पीएम पद के लिए चुना गया।
