Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस जामुन में तो बड़े-बड़े गुण, गर्भपात से लेकर इन बीमारियों के लिए है रामबाण…
    News

    इस जामुन में तो बड़े-बड़े गुण, गर्भपात से लेकर इन बीमारियों के लिए है रामबाण…

    By Tv 36 HindustanJune 9, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ:- गर्मी का सीजन चल रहा है. इसी के साथ सीजनल फलों में जामुन भी एक ऐसा फल है जो, कि इस सीजन में ही प्रमुख रूप से मिल पाता है. जामुन गुणों से भरपूर है. पीलिया, शुगर, रक्तश्राव से जुड़ी बिमारियों, बार बार गर्भपात जैसी समस्याओं पर यह नियंत्रण करता है. वहीं पेट के लिए भी वह टॉनिक से कम नहीं है.त्वचा संबंधी रोगों से मुक्ति दिलाने में भी यह मदद करता है. इसी के साथ जामुन के और भी अनेकों फायदे हैं, जिनकी वजह से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

    प्रो. विजय मलिक और आयुर्वेदाचार्य डॉ. बृजभूषण शर्मा ने जामून के बताए गुण

    जामून इस फल को आमतौर पर अंग्रेजी में जावा प्लम या इंडियन ब्लैकबेरी के नाम से जानते हैं. हिंदी में इसे जामुन या जंबुल पुकारा जाता है. संस्कृत में जम्बुफलम या महाफला कहकर पुकारते हैं, तमिल में नावर पजम और तेलुगु में नेरेदु के नाम से. यह बेहद ही उपयोगी फल है. इसी तरह इसका वानस्पतिक नाम है, सिजिजियम क्यूमिनी. जामुन का सीजन धीरे धीरे आ ही गया है. अगले तीन महीने तक यह फल हर किसी की पहुंच में होगा. यह फल अनेकों लोगों के लिए लाभकारी है.

    जामून महत्वपूर्ण मेडिसिनल प्लांट: जामुन के बारे में हमने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग के HOD प्रोफेसर डॉक्टर विजय मलिक से भी बातचीत की. वह बताते हैं, कि जामुन एक महत्वपूर्ण मेडिसिनल प्लांट है, जिसे हम सदियों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं. जहां तक इसके फल की बात है शुगर रोगी भी इसे अपने उपयोग में ले सकते हैं. साथ ही जो इसका बीज है उसे भी पीसकर इसका चूर्ण बनाकर उपयोग में लिया जा सकता है. इसका सिरका भी हम इस्तेमाल कर सकते हैं.

    विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग के एचडी विजय मलिक बताते हैं, कि जामुन ही एक ऐसा फल है जो अगर किसी के पेट में बाल जमा हो जाएं तो यही उन्हें बाहर निकाल सकता है. वह कहते हैं कि कम से कम चार जामुन अवश्य सभी खाएं इसके कई और भी फायदे हैं. डॉक्टर विजय मलिक जामुन की पत्ती के लाभ भी गिनाते है. अगर किसी को भी पीलिया है तो पत्तियों को चबाने से इसका बेहद ही लाभ मिलता है. जामुन की छाल को पीसकर उसका चूर्ण भी बेहद गुणकारी है. अगर किसी को बार बार गर्भपात जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है, तो इसकी छाल का चूर्ण बनाकर उपयोग में ले सकते हैं. साथ ही इसका काढ़ा भी बनाकर लिया जा सकता है, जिससे निश्चित ही लाभ होगा. यह बहुत ही कारगर साबित होता है.

    पीलिया के लिए जामुन है रामबाण: अगर किसी को लैट्रिन में खून जाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो उनके लिए भी जामुन का काढ़ा या चूर्ण बेहद ही लाभकारी है. जामुन में फाइटो कैमिकल होते हैं जो कि शरीर में होने वाले रक्त श्राव को रोकते हैं. डॉ. विजय मलिक कहते हैं की खास बातें हैं कि क्योंकि 12 महीने जामुन तो नहीं रहते लेकिन जामुन की पत्तियां और छाल हर समय मौजूद रहती हैं. इनका उपयोग भी आसानी से कर सकते हैं. सुबह सुबह इसकी पत्तियों का सेवन काफी उपयोगी है. जो लोग सुबह सुबह मॉर्निग वॉक पर जाते हैं, वह जामुन की कोमल पत्तियां चबाते हुए देखे जा सकते हैं. डॉक्टर विजय मलिक कहते हैं, कि काफी स्टडीज इस विषय में हैं. पीलिया जैसी घातक बीमारी में तो जामुन बेहद उपयोगी है. यह रामबाण का काम करती है.

    आयुर्वेद में जामुन अद्भुत फल: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आयुर्वेदाचार्य डॉ. बृजभूषण शर्मा कहते हैं, कि आयुर्वेद में जामुन को अद्भुत फल बताया गया है. इसका विशेष महत्व है. वो पेट के पांचन तंत्र से संबंधित है. पेट के लिए जामुन अमूल्य औषधि है. जामुन हाथों की शुद्धिकरण और पेट की पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में बेहद ही लाभकारी है. रक्त संचार को सही रखने में भी इसका विशेष महत्व है. विद्या व्रत बृजभूषण कहते हैं कि जमुना के सिरके में काफी चीजों को डालकर उनका सेवन करने से वह बेहद ही लाभकारी एवं उपयोगी सिद्ध होती हैं. आंतों की सफाई के लिए जामुन बेहद उपयोगी है. वह बताते हैं, कि जब हमारा पेट ठीक रहता है तो यह स्किन डिसऑर्डर में भी अच्छा काम करती है. जिन लोगों के पित्त प्रवृत्ति ज्यादा है, खट्टी डकार आती हैं, जिन्हें अपच्य होता है ऐसे लोगों को जामुन का अत्यधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

    Post Views: 650

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयूपी में हार के बाद सीएम योगी हुए सख्त,बोले-VIP कल्चर छोड़ें मंत्री, जनता की सरकार बनें…
    Next Article अरे वाह अब बनेगी आलू की जलेबी, आलू की बर्फी और गुलाब जामुन भी होगा प्लेट में,जानिए कैसे…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के ये 10 बड़े कदमों से सुधर रहे हालात…

    March 17, 2026

    कल से बदलेगा प्रदेश का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…

    March 17, 2026

    आयुष्मान भारत योजना में अग्रणी राज्यों में शामिल है ये राज्य अब तक 4.16 करोड़ कार्ड बने, 32 लाख मरीजों का हुआ इलाज…

    March 17, 2026

    कहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’ जीत गई दो एक्स्ट्रा…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब LPG की किल्लत कम होने लगी, सरकार के ये 10 बड़े कदमों से सुधर रहे हालात…
    • कल से बदलेगा प्रदेश का मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं…
    • आयुष्मान भारत योजना में अग्रणी राज्यों में शामिल है ये राज्य अब तक 4.16 करोड़ कार्ड बने, 32 लाख मरीजों का हुआ इलाज…
    • कहीं बगावत तो कहीं क्रॉस वोटिंग राज्यसभा चुनाव में BJP ने विपक्ष के साथ किया ‘खेला’ जीत गई दो एक्स्ट्रा…
    • आज का राशिफल आखिर नौकरी-व्यापार में किसे मिलेगी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?