नई दिल्ली:– हर एक सपने का कोई न कोई अर्थ हो ये जरूरी नहीं है। लेकिन कई बार ऐसे सपने देख लेते हैं, जो आपके भविष्य का एक संकेत भी हो सकता है। सपनों का वास्तविक जीवन से काफी गहरा नाता है। सपने अच्छे और बुरे दोनों तरह के होते हैं। कई ऐसे सपने दिख जाते हैं, जो अनहोनी होने का संकेत देते हैं, तो कई सपने ऐसे होते हैं जो आपके जीवन में खुशहाली भर देते हैं। ऐसे ही कई लोगों को सपने में पूजा से संबंधित जैसे अक्षत, अगरबत्ती, गंगाजल, चुनरी जैसी चीजें नजर आती है। आइए जानते हैं सपने में पूजा संबंधित चीजों का देखने का क्या है मतलब…
सपने में अक्षत देखना
अगर सपने में पीले अक्षत दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपको सफलता के साथ हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होने वाली है।
सपने में अगरबत्ती दिखना
अगर आपको सपने में अगरबत्ती जलाना या फिर जलती हुई दिखती है, तो थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि यह दुर्घटना का सूचक है।
सपने में गंगा देखना
अगर सपने में आप गंगा के दर्शन या गंगा स्नान करते हैं,तो समझ लें कि ये सपना काफी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपका आने वाला जीवन सुखमय बीतने वाला है।
सपने में गरुड़ देखना
अगर आप अपने सपने में गरुड़ को देखते हैं, तो इसे काफी शुभ माना जाता है। इसे दुर्लभ सपनों में से एक माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको हर तरह के कष्ट, संकट से छुटकारा मिलने वाला है और धन-संपदा, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
सपने में घंटा देखना
अगर आपको सपने में घंटा की आवाज सुनाई देती हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ये सपना घर में चोरी, जेबकटी जैसी घटनाओं को दर्शाता है।
सपने में चुनरी देखना
सपने में अगर आप किसी कन्या को चुनरी ओढे हुए देखते है, तो समझ लें कि आपके आने वाले दिन अत्यंत शउभ जाने वाला है। आपकी हर एक इच्छा जल्द पूरी होने वाली है।
सपने में डमरू देखना
अगर सपने में डमरू दिखता है या फिर बजाते हुए देखते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आप किसी धार्मिक आयोजन कर सकते हैं
