Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की उड़ान हुई बंद, जानिए इसके पीछे की खास वजह…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की उड़ान हुई बंद, जानिए इसके पीछे की खास वजह…

    By Tv 36 HindustanJune 13, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी:- अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रभु श्रीराम की इस नगरी को एयरपोर्ट और नए रेलवे स्टेशन का तोहफा दिया गया था. रामलला के दर्शनों के लिए उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए एक के बाद एक लगभग सभी एयरलाइन ने अयोध्या के लिए देश के विभिन्न शहरों से डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की थीं. इन्हीं में से एक स्पाइसजेट भी थी. मगर, स्पाइसजेट को यात्रियों की कमी के चलते हैदराबाद से अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बंद करनी पड़ी है. यह फ्लाइट 2 महीने पहले ही लॉन्च की गई थी.

    हैदराबाद से अयोध्या के लिए अब नहीं मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट
    अजय सिंह प्रमोटेड स्पाइसजेट ने बुधवार को बताया कि कम मांग के कारण हमें हैदराबाद से अयोध्या की सीधी उड़ान बंद करनी पड़ी है. इस फ्लाइट के लिए हमें पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे. गुरुग्राम स्थित एयरलाइन ने इसी साल अप्रैल की शुरुआत में हैदराबाद-अयोध्या मार्ग पर सप्ताह में तीन बार नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू की थी. जीएमआर ग्रुप द्वारा संचालित हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक सूत्र ने भी इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट ने 1 जून से हैदराबाद से अयोध्या के लिए अपनी नॉन-स्टॉप फ्लाइट बंद कर दी है.

    डिमांड और बिजनेस के आधार पर चलाया जाता है फ्लाइट प्रोग्राम
    स्पाइसजेट तेलंगाना की राजधानी से रामलला की नगरी तक हफ्ते में तीन बार डायरेक्ट फ्लाइट चला रही थी. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा फ्लाइट प्रोग्राम पूरी तरह से डिमांड और बिजनेस के आधार पर चलाया जाता है. प्रवक्ता ने कहा कि हम अभी भी अयोध्या से चेन्नई के लिए सेवाएं संचालित कर रहे हैं.

    पीएम मोदी ने किया था महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धघाटन
    अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. स्पाइसजेट ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान संचालित की थी. इसके बाद 31 जनवरी को स्पाइसजेट ने 1 फरवरी से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु, पटना और दरभंगा सहित आठ शहरों से अयोध्या के लिए अपनी फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया था.

    Post Views: 1,005

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब मोबाइल की तरह चार्ज कर सकेंगे बिजली मीटर, पांच जुलाई से घर-घर लगाएगी सरकार, जानें क्या होंगे स्मार्ट मीटर के फायदे…
    Next Article UCC को लेकर JDU नेता के बयान से BJP की बढ़ी टेंशन,हम खिलाफ नहीं हैं, लेकिन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…

    June 3, 2026

    पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…

    June 3, 2026

    जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…

    June 3, 2026

    CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल, नए अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी…
    • पुरूषोत्तम मास में ये है दीपदान का महत्व, जानें कैसे भगवान विष्णु की असीम कृपा से दूर होंगे कष्ट…
    • जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल इसके ये फ़ायदे कर देंगे आपको हैरान…
    • CM विजय का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस के लिए दिखाई दरियादिली विपक्ष को दिया ये संदेश…
    • खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?