नई दिल्ली:– बड़ी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. यूं तो शुरुआत जनवरी से हो चुकी है. पर जिन फिल्मों को लेकर इस वक्त तगड़ा बज बना हुआ है, वो जून से सिनेमाघरों में दस्तक देंगी. लिस्ट में सबसे पहला नाम- प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ का है. इसके बाद एक के बाद एक पिक्चर आती रहेंगी. कई फिल्मों की अबतक रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है. वहीं कुछ फिल्मों ने रिलीज डेट बदल दी है. जबकि कुछ फिल्मों के मेकर्स काम पूरा न होने के चलते फंसे हुए हैं. वो पिक्चर तय समय पर आएंगी या नहीं अबतक कोई जानकारी नहीं है. जिस फिल्म का काम अबतक पूरा नहीं हुआ है,
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का हर कोई इंतजार कर रहा है. रिलीज डेट जितनी करीब आ रही है, फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल उतना ही बढ़ता चला जा रहा है. फिल्म की रिलीज डेट- 15 अगस्त 2024 है. महज 2 महीने का वक्त बचा है, ऐसे में फैन्स जितने खुश हैं, मेकर्स उतना ही ज्यादा टेंशन में हैं. जो वादा उन्होंने ऑडियंस से किया है, उसे पूरा करने के लिए वक्त रहते पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूरा करना जरूरी है.
वो 5 प्वाइंट, जिनकी वजह से पोस्टपोन हो रही ‘पुष्पा 2’
साल 2021 में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की Pushpa: The Rise आई. फिल्म ने दुनियाभर में ऐसा भौकाल काटा कि हर तरफ सिर्फ एक नाम गूंजने लगा, जो था- ‘पुष्पाराज’. पिक्चर के गाने, किरदार से लेकर आइटम नंबर और स्टार्स तक… सबकुछ अबतक चर्चा में हैं. इसके बाद से ही दूसरे पार्ट का इंतजार किया जा रहा था. ऐसे में मेकर्स ने साल 2022 से अगले इंस्टॉलमेंट की तैयारी कर ली. 30 अक्टूबर 2022 को हैदराबाद में टेस्ट शूट हुआ. इसके बाद जनवरी 2023 को पहले एक्शन सीक्वेंस पर काम हुआ. विशाखापट्टनम के बाद टीम बेंगलुरु पहुंच गई. तब से लेकर फिल्म पर लगातार काम किया जा रहा है. रिलीज से 2 महीने पहले तक शूटिंग तक पूरी नहीं हुई है. पर इसके अलावा वो पांच प्वाइंट जानिए, जिसके चलते ‘पुष्पा 2’ की रिलीज पर खतरे की तलवार लटक रही है.
. शूटिंग: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग अबतक खत्म नहीं हुई है. जबकि, मेकर्स लगातार फिल्म पर काम कर रहे हैं. इसके साथ-साथ पोस्ट प्रोडक्शन वर्क भी किया जा रहा है. अल्लू अर्जुन का कुछ हिस्सा अब भी शूट होना बाकी है. हाल ही में जो तेलुगु डॉट कॉम की रिपोर्ट सामने आई है, उससे पता लगा कि, जून के मिड तक अल्लू अर्जुन किसी भी हालत में पिक्चर की शूटिंग खत्म करना चाहते हैं. पर ऐसा होना संभव नहीं लग रहा. टीम का मानना है कि इस पूरे प्रोसेस में अभी एक और महीने का वक्त लग सकता है. उसपर डायरेक्टर सुकुमार ने कुछ बदलाव कर दिए. दरअसल कुछ एपिसोड को उन्होंने दोबारा डिजाइन किया था. ऐसे में सभी हिस्सों को दोबारा शूट करना पड़ा है.
एडिटर्स ने फिल्म छोड़ी: हाल ही में जानकारी मिली थी कि, फिल्म के एडिटर कार्तिक श्रीनिवास ने पिक्चर से हटने का फैसला किया है. इसके पीछे की वजह क्रिएटिव डिफरेंस बताई गई. पिछले कई सालों से वो सुकुमार के साथ काम कर रहे थे. ऐसे में मेकर्स ने दूसरे सिंगल सॉन्ग और पोस्टर्स से भी कार्तिक श्रीनिवास का नाम हटा दिया. उनकी जगह पर अब दूसरे एडिटर को रखा गया है, जो हैं- नवीन नूली. वो पिक्चर के एडिट कट पर काम कर रहे हैं. पर यह पहली बार नहीं है. इससे पहले एडिटर एंटनी रुबेन ने भी फिल्म से हटने का फैसला किया था. दरअसल उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स भी थे, जिसके लिए वो पहले ही कमिट कर चुके थे. ऐसे में उन्हें ‘पुष्पा 2’ छोड़नी पड़ी, जिसका फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर पूरा-पूरा असर पड़ा है.
विलेन फहाद फासिल: ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. इस पार्ट में श्रीवल्ली का रोल पहले पार्ट से ज्यादा स्ट्रॉन्ग दिखाया जाएगा. वहीं फिल्म में फहाद फासिल विलेन बन रहे हैं. उनकी और अल्लू अर्जुन की टक्कर देखने को मिलेगी, जिसके लिए हर कोई एक्साइटेड भी है. पर यह जानकर हर कोई चौंक जाएगा कि, उनके हिस्से की शूटिंग अबतक खत्म ही नहीं हुई है. रिपोर्ट से पता लगा कि, विलेन बने फहाद फासिल ने हाल ही में अपनी मेकर्स को डेट दी है. जिसके चलते अब उनके हिस्से की शूटिंग की जा रही है.
वीएफएक्स: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है. इस बार फिल्म में वो सबकुछ होने वाला है, जो पहले पार्ट में नहीं था. सरल शब्दों में कहूं तो मेकर्स फिल्म को हर तरह से एक लेवल ऊपर ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. शूटिंग हो या फिर प्रमोशन… सभी चीजों पर खास ध्यान दिया जा रहा है. पर अब पता लगा है कि, सुकमार फिल्म के वीएफएक्स से खास खुश नहीं है. ऐसे में अगर आखिरी वक्त पर फिल्म के वीएफएक्स को बदला जाएगा, तो फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज करना काफी मुश्किल हो सकता है.
