Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » इस राज्य में मुस्लिमों की हुई बल्ले-बल्ले, नई सरकार आते ही पार्टी मुखिया का बदला सुर,जनिये पूरा मामला…
    News

    इस राज्य में मुस्लिमों की हुई बल्ले-बल्ले, नई सरकार आते ही पार्टी मुखिया का बदला सुर,जनिये पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanJune 13, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बहुत अजित पवार की अगुआई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश शुरू कर दी है.  बुधवार को अजीत के नेतृत्व वाली राकांपा ने महाराष्ट्र में मुस्लिम समुदाय के लिए शिक्षा में आरक्षण का पुरजोर समर्थन किया है. तेलुगु देशम पार्टी के बाद एनसीपी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की दूसरी बीजेपी की सहयोगी पार्टी है जिसने शिक्षा में मुसलमानों के लिए आरक्षण का समर्थन किया है. 

    मुस्लिम आरक्षण की मांग क्यों?
    अजीत पवार की पार्टी को पता है कि इस साल सितम्बर-अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटें जीतनी हैं तो उन्हें मुस्लिम वोट की जरूरत होगी ही, वरना उनकी पार्टी का हाल लोकसभा चुनाव की

    तरह होगा, एनसीपी ने लोकसभा की चार सीटों में चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल एक सीट पर जीत मिली थी. इसलिए लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही अजित की पार्टी ने शिक्षा में आरक्षण की मांग की पहल शुरू कर दी है, यानी यह एनसीपी का नया पैंतरा है, जिससे विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वर्ग का वोट हासिल किया जा सके.

    बीजेपी के लिए संकट
    अजीत पवार की एनसीपी महायुति सरकार का हिस्सा है और वह मुस्लिम समुदाय को शिक्षा में कोटा देने के लिए भाजपा और शिवसेना के साथ बातचीत करने की योजना बना रही है. अगर एनसीपी आरक्षण की मांग को लेकर सरकार से बात करती है तो उस समय देखना होगा कि बीजेपी का निर्णय क्या होगा, सरकार बचाने के लिए बात मानती है, या ‌अजीत से रिश्ता ही तोड़ लेती है.

    बीजेपी गठबंधन को नहीं दिया वोट
    इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को महाराष्ट्र से खूब नुकसान हुआ है, 2019 में बीजेपी की सीटों की संख्या 23 से घटकर 2024 में नौ रह गई है. इस बार महाराष्ट्र में मुस्लिम वोटरों ने दलितों और आदिवासियों के साथ मिलकर महायुति के खिलाफ मतदान किया था. 

    मुस्लिमों को भय

    पूरे देश में इस बार मुस्लिमों को डर था कि अगर इस बार बीजेपी 400 सीटों का आंकड़ा पार कर गई तो कही संविधान में न बदलाव कर दे, जिससे उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाए. 

    ‘मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाह‌िए’
    महाराष्ट्र एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा, “हम अपनी स्थिति पर अड़े हुए हैं कि मुस्लिम समुदाय को राज्य में शिक्षा में आरक्षण मिलना चाहिए. इसके पहले भी महाराष्ट्र में शिक्षा में मुस्लिमों को आरक्षण मिले की मांग हो चुकी है, मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा था, उस समय  कांग्रेस-एनसीपी की सरकार थी, इन लोगों ने  मुस्लिम समुदाय को 5 प्रतिशत शैक्षणिक आरक्षण देने के फैसले को स्वीकार कर लिया था. हालांकि बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया. 

    एनसीपी ने चली चाल

    एनसीपी का मुस्लिम वोटरों के लिए आरक्षण की मांग इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले सप्ताह अजीत पवार के साथ अपनी बैठक में पार्टी विधायकों ने कहा था कि पार्टी को उस्मानाबाद, बारामती और शिरूर में भारी नुकसान हुआ, क्योंकि मुस्लिम मतदाताओं ने महा विकास अघाड़ी उम्मीदवारों को वोट दिया था. पार्टी को लगता है मुस्लिम वोटर अजीत के साथ आ जाए तो उनकी पार्टी को फायदा हो सकता है. 

    सड़कों पर उतरने की धमकी

    अजीत पवार ख़ेमे के नेता, पार्टी उपाध्यक्ष सलीम सारंग ने आंध्रप्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी की तर्ज पर महाराष्ट्र में मुलसमानों के लिए नौकरियों और शिक्षा के अलावा राजनीतिक आरक्षण की मांग की है. मांग के साथ आंदोलन सड़क तक लाने की चेतावनी भी दी है.

    महाराष्ट्र में मराठा के बाद मुस्लिम आरक्षण

    एक तरफ महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की आग फिर सुलग रही है. मनोज ज़रांगे के अनशन ने राजनीतिक दलों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिये हैं, तो दूसरी ओर मुस्लिम आरक्षण की मांग चल पड़ी है. सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की सहयोगी दल एनसीपी अजीत पवार गुट ही अब सरकार को आंख दिखा रही है.

    मुसलमान क्यों मांग रहे अलग आरक्षण

    महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण की मांग मुस्लिम समुदाय में सामना की जाने वाली सामाजिक-आर्थिक असमानताओं और ऐतिहासिक अन्याय में निहित है. समर्थकों का तर्क है कि राज्य में मुसलमानों को सामाजिक और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक पहुंच काफी सीमित है. ऐतिहासिक रूप से, न केवल महाराष्ट्र में बल्कि भारत के कई हिस्सों में, मुस्लिम समुदाय को भेदभाव और हाशिए का सामना करना पड़ा है.

    आरक्षण की मांग कर रहे मुसलमान

    कहते हैं कि उन्हें ठीक ढंग से सरकारी नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सामाजिक स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं मिलता. आरक्षण से मुस्लिम समाज को उनका उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा और इससे वह राजनीतिक रूप से भी सशक्त हो पाएंगे. इससे समुदाय का भी उत्थान हो सकता है. 

    कांग्रेस ने आरक्षण किया था लागू 

    महाराष्ट्र में  5 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस सरकार ने लागू किया था,  जिसे कथित रूप से बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी स्वीकार किया था. लेकिन बाद में धार्मिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की बात कहकर बीजेपी सरकार ने आरक्षण को रद्द कर दिया था. 

    Views: 1,115
    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleरमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर में बन रहे विधानसभा के नवीन भवन निर्माण की प्रगति की कर रहे समीक्षा,यहाँ चल रही बैठक…
    Next Article गर्मीयो में इन पौधों को लगाने से 3-4 डिग्री कम हो जाएगा कमरे का तापमान, घर भी दिखेगा ज्यादा सुंदर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…

    November 8, 2026

    हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी इस गैंग को बड़ा झटका…

    November 8, 2026

    दिवाली पर नई खाता-बही की पूजा का क्या है महत्व? जानें शुभ-लाभ की परंपरा…

    November 8, 2026

    जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले…

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…
    • हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी इस गैंग को बड़ा झटका…
    • दिवाली पर नई खाता-बही की पूजा का क्या है महत्व? जानें शुभ-लाभ की परंपरा…
    • जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले…
    • आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?