Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » गर्मीयो में इन पौधों को लगाने से 3-4 डिग्री कम हो जाएगा कमरे का तापमान, घर भी दिखेगा ज्यादा सुंदर…
    News

    गर्मीयो में इन पौधों को लगाने से 3-4 डिग्री कम हो जाएगा कमरे का तापमान, घर भी दिखेगा ज्यादा सुंदर…

    By Tv 36 HindustanJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- गर्मी बढ़ने के पीछे का कारण लगातार पेड़ों की कटाई को भी माना जाता है। धरती पर कम होते पेड़-पौधों की वजह से अब गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हर किसी की चाहत है कि उनका घर एक दम ठंडा और ताजा बना रहे। अब शहर में कहीं भी पेड़ लगाना तो मुमकिन नहीं, लेकिन आप पौधों की मदद से घर को ठंडा जरूर रख सकते हैं

    दरअसल छोटे-छोटे पौधे न सिर्फ घर की शोभा बढ़ा सकते हैं बल्कि हवा को भी ठंडा कर सकते हैं। ऐसे में आपको इस तरह के 5 पौधों की जानकारी दे रहे हैं जिनकी मदद से कमरे का तापमान कम होता है। घर को ठंडा रखने का ये तरीका प्राकृतिक होने के साथ ही सुंदर और आसान भी है।

    एलोवेरा

    एलोवेरा हवा से टॉक्सिक चीजों को हटाने के साथ ऑक्सीन लेवल को बढ़ाने का काम तेजी से करता है। इस तरह नेचुरल तरीके से यह कमरे को ठंडा कर सकता है। इसे सीधी धूप मिले, तो यह अच्छी ग्रोथ करता है। इसे बार-बार पानी देने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। यह पौधा आपके घर की हवा को ताजा और स्वच्छ बनाए रखता है और इसके रख-रखाव में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती।

    बेबी रबर प्लांट

    गर्मियों में अक्सर होने वाली ह्यूमिडिटी को कम करने के लिए रबड़ प्लांट बहुत मददगार है। ये आसानी से वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है और ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे हीट लेवल अपने आप कम होने लगता है।
    इतना ही नहीं, ये इन्फ्लेमेशन को कम करने में भी मदद करता है। इस पौधे के पत्ते बड़े और मोटे होते हैं। इसे रोशनी में रखना चाहिए, लेकिन ऐसी जगह रखें जहां ज्यादा सनलाइट न आए। और, मिट्टी गीली रहे सिर्फ इतना पानी डालें।

    चाइनीज एवरग्रीन

    चाइनीज एवरग्रीन हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही इसका ट्रांसपिरेशन रेट अच्छा होने के कारण घर के अंदर के तापमान को भी ठंडा करने के लिए एक कारगार होता है। वैसे चाइनीज एवरग्रीन की कई किस्में हैं, लेकिन अगर आपका मकसद कूलिंग है, तो हरे-भरे पत्ते वाला पौधा ही चुनें। बता दें, इसे कम पानी और कम रोशनी की जरूरत होती है।

    स्नेक प्लांट

    स्नेक प्लांट एक बहुत ही अच्छा इंडोर प्लांट है। यह भी हवा को फ्रेश करने के साथ ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे आसपास के तापमान में तेजी से कमी आ सकती है। खास बात है कि यह रात के समय ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे घर में हमेशा ताजगी महसूस होती है। इस पौधे की देखभाल करना भी आसान है। साथ ही यह घर की सजावट में भी एक खूबसूरती जोड़ता है।

    पीस लिली

    पीस लिली खूबसूरत पौधों में से एक है, जो न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है, बल्कि हवा से जहरीले तत्वों को भी दूर करता है। खास बात है कि यह कम रोशनी में भी पनपने की क्षमता रखता है, इसलिए घर के अंदर किसी भी कोने में आसानी से लगा सकते हैं। पीस लिली घर की हवा को ताजा और साफ रखने में मदद करता है। इससे तापमान में गिरावट होने के साथ ही घर का माहौल सुखद बना रहता है।

    Views: 1,115
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleइस राज्य में मुस्लिमों की हुई बल्ले-बल्ले, नई सरकार आते ही पार्टी मुखिया का बदला सुर,जनिये पूरा मामला…
    Next Article यहाँ के ये पूर्व सीएम हो सकते हैं गिरफ्तार,अग्रिम जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…

    November 8, 2026

    हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी इस गैंग को बड़ा झटका…

    November 8, 2026

    दिवाली पर नई खाता-बही की पूजा का क्या है महत्व? जानें शुभ-लाभ की परंपरा…

    November 8, 2026

    जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले…

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ISRO में अप्रेंटिसशिप का शानदार मौका ग्रेजुएट से ITI पास तक कर सकते हैं आवेदन, जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया…
    • हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी इस गैंग को बड़ा झटका…
    • दिवाली पर नई खाता-बही की पूजा का क्या है महत्व? जानें शुभ-लाभ की परंपरा…
    • जीतू पटवारी की सरकार से मांग, दीपावली पर महंगाई से राहत दें, किसानों को उचित दाम और युवाओं को रोजगार मिले…
    • आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?