Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुरुषों को एक सप्ताह में कितनी बार दाढ़ी शेव करनी चाहिए,कही आप भी तो नहीं कर रहे गलती….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    पुरुषों को एक सप्ताह में कितनी बार दाढ़ी शेव करनी चाहिए,कही आप भी तो नहीं कर रहे गलती….

    By Tv 36 HindustanJune 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आजकल बियर्ड लुक का ट्रेंड लोगों को खूब भा रहा है. बड़ी संख्या में युवा बड़ी दाढ़ी के साथ देखे जा सकते हैं. कई लोग दाढ़ी को महीनों तक बढ़ाते रहते हैं और शेव नहीं करते हैं. हालांकि कई लोग रोजाना अपनी दाढ़ी को शेव कर लेते हैं. शेव करना या न करना लोगों की अपनी पसंद हो सकती है, लेकिन इसका असर स्किन हेल्थ पर सीधे तौर पर पड़ सकता है. अब सवाल है कि क्या रोजाना शेव करने से स्किन को कोई फायदा होता है या सप्ताह में एक बार भी शेव करना काफी है. चलिए इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

    अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक दिनभर की भागदौड़ से हमारे चेहरे और दाढ़ी पर धूल, ऑयल, जर्म्स और डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती हैं. इन चीजों से छुटकारा पाने के लिए लोगों को फेशवॉश या क्लींजर से अपना चेहरा और दाढ़ी प्रतिदिन धोनी चाहिए. ऐसा करने से स्किन और दाढ़ी साफ हो जाती है. जो लोग बड़ी दाढ़ी रखते हैं और रोजाना अच्छी तरीके से उसे नहीं धोते हैं, तब ऐसी कंडीशन में स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं और स्किन में जलन पैदा हो सकती है. ऐसा लंबे समय तक करने से स्किन प्रॉब्लम की नौबत आ सकती है.

    डर्मेटोलॉजिस्ट्स का मानना है कि रोजाना अपने चेहरे और दाढ़ी को अच्छी तरह धोकर मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है. लोग स्किन टाइप के अनुसार साबुन, फेशवॉश या क्लींजर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर इसके लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करें, तो ज्यादा बेहतर होगा. इससे हमारी स्किन जमी डेड सेल्स के साथ गंदगी और जर्म्स का भी सफाया हो जाएगा. चाहें आप बड़ी दाढ़ी रखें या न रखें, लेकिन चेहरे की नियमित सफाई बेहद जरूरी होती है. इसे लेकर किसी को भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, वरना स्किन की समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

    अब सवाल है कि क्या लोगों को रोज दाढ़ी शेव करनी चाहिए? हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार आपको कितनी बार शेव करने की जरूरत है, इसके लिए कोई निश्चित रूल नहीं होता है. यह आपकी पसंद पर डिपेंड करता है कि आप दाढ़ी रखना चाहते हैं या क्लीन लुक पसंद करते हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स की मानें तो अधिकतर लोगों को हर दिन शेव करने की जरूरत नहीं होती है. रेजर केवल आपकी दाढ़ी ही नहीं काटते, बल्कि जब भी आप अपनी त्वचा पर ब्लेड चलाते हैं इससे स्किन सेल्स की एक लेयर भी हट जाती है. ऐसे में स्किन को हील करने के लिए समय देना चाहिए और लोगों को रोजाना शेविंग के बजाय एक या दो दिन बाद शेव करनी चाहिए.

    Post Views: 1,455

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम नीतीश की बिगड़ी अचानक तबीयत, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल, सामने आया ये बड़ा अपडेट…
    Next Article 30 साल से कम उम्र में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, धूम्रपान, मोटापा,जानें प्रमुख कारण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हाई BP और डायबिटीज़ वाले ध्यान दें, धीरे-धीरे बढ़ती है ये साइलेंट बीमारी, समय पर पहचान जरूरी…

    March 17, 2026

    अब गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सरकार ने साफ किया- किन्हें करानी होगी ई-केवाईसी और किन्हें नहीं…

    March 17, 2026

    नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर जमकर बवाल, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटाया ये गाना…

    March 17, 2026

    कैब की बढ़ती कीमतों से बड़ी राहत ओला-उबर के एकाधिकार को खत्म करेगा ‘भारत टैक्सी’ ऐप प्रदेश में जल्द होगी शुरुआत…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हाई BP और डायबिटीज़ वाले ध्यान दें, धीरे-धीरे बढ़ती है ये साइलेंट बीमारी, समय पर पहचान जरूरी…
    • अब गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सरकार ने साफ किया- किन्हें करानी होगी ई-केवाईसी और किन्हें नहीं…
    • नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर जमकर बवाल, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटाया ये गाना…
    • कैब की बढ़ती कीमतों से बड़ी राहत ओला-उबर के एकाधिकार को खत्म करेगा ‘भारत टैक्सी’ ऐप प्रदेश में जल्द होगी शुरुआत…
    • श्रम निरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?