नई दिल्ली:– 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र में 266 सांसदों ने शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ सांसद के रूप में शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पहले दिन ‘संविधान मार्च’ के साथ सदन में अपने कार्यकाल की शुरुआत की। संसद सत्र का आज दूसरा दिन है। आज यानि 25 जून को सुबह 11 बजे फिर से बैठक होगी। आज बचे हुए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी जो पहले दिन नहीं ले पाए, उन्हें आज पद और गोपनीयता की शपथ के साथ संसद की शुरुआत होगी। वहीं, आज एनडीए अपने लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकता है।
