Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बिना नौकरी के अगर चाहते हैं क्रेडिट कार्ड हासिल करना तो करें यह उपाय……
    News

    बिना नौकरी के अगर चाहते हैं क्रेडिट कार्ड हासिल करना तो करें यह उपाय……

    By Tv 36 HindustanJune 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑनलाइन शॉपिंग के कारण क्रेडिट कार्ड का चलन तेजी से बढ़ा है. क्रेडिट कार्ड ने लोगों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. जिनके पास नौकरी या इनकम प्रूफ है उन्हें तो ये आसानी से मिल जाता है लेकिन जिनके पास नौकरी नहीं है क्या उन्हें भी क्रेडिट कार्ड मिल सकता है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आइए जानते हैं क्या बिना नौकरी के भी आपको क्रेडिट कार्ड मिल सकता है? अगर हां तो कैसे…क्या बिना नौकरी के मिल सकता है क्रेडिट कार्ड?

    जिनके पास इनकम प्रूफ है उन्हें क्रेडिट कार्ड बड़े आसानी से मिल जाते हैं. क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक और वित्तीय संस्थान उन लोगों के एप्लिकेशन को प्राथमिकता देते हैं. जिनके पास स्थिर और अच्छी सैलरी के होते हैं. क्रेडिट कार्ड के लिए इनकम प्रूफ जरूरी है. लेकिन जो इनकम प्रूफ जैसे जरूरी डाक्युमेंट्स उपलब्ध नहीं सकते जैसे फ्रीलांसर्स, छात्र, होममेकर्स या रिटायर कर्मी, कई बार ऐसे लोगों को भी क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ जाती है. लेकिन उन्हें भी बिना नौकरी के अन्य तरीकों से क्रेडिट कार्ड मिल जाता है. हालांकि,इनकम प्रूफ के अभाव में क्रेडिट कार्ड मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता सकता है. लेकिन कुछ तरीकों से आपको भी क्रेडिट कार्ड का फायदा मिल सकता है. आइए जानते हैं कैसे…

    एफडी पर मिल सकता है क्रेडिट कार्डक्रेडिट कार्ड हासिल करने के लिए आप अपनी एफडी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह के विकल्प में इनकम प्रूफ की जरूरत नहीं होती है. एफडी पर बैंक या वित्तीय संस्थान आसानी से क्रेडिट कार्ड जारी कर देते हैं. इस तरह के क्रेडिट कार्ड को सिक्योर्ड कार्ड कहते हैं. इसमें एफडी को कोलेटेरल के रूप में इस्तेमाल करके क्रेडिट कार्ड पा सकते हैं. इस कार्ड लिमिट एफडी अकाउंट में जमा राशि के 90 फीसदी तक हो सकती है. एफडी पर ब्याज मिलता रहता है, बिलों के भुगतान में देरी या चूक की स्थिति में बैंक बकाया राशि को एफडी से एडजस्ट कर लेता है.एड-ऑन क्रेडिट कार्डपती-पत्नी ऐड-ऑन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

    ऐसे में प्राइमरी (पति) और सेकेंडरी (पति), दोनों कार्डहोल्डर के लिए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बराबर भागों में बटती है. मिसाल के तौर अगर कार्ड की लिमिट एक लाख रुपये है, तो इस तरह के मामले में पति 50 हजार रुपये तक पेमेंट के लिए इस्तेमाल कर सकता है, इतनी ही राशी पत्नी भी खर्च कर सकती है. अगर कोई पैरेंट्स 18 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए एड-ऑन कार्ड लेना चाहे, तो वह अपने प्राइमरी कार्ड को बदलकर ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड ले सकता है.यह कार्ड पेरेंट्स द्वारा 18 साल से छोटे बच्चों को दिया जाता है

    . अगर आप इस कार्ड से कोई लोन लेते हैं तो इसकी जिम्मेदारी प्राइमरी क्रेडिट कार्डहोल्डर की होगी. इसे ऐसे समझिए कि माता-पिता अगर अपने बच्चों के लिए ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड लेते हैं. इस ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड से कोई लोन लिया जाता है. इस लोन के भुगतान करने की जिम्मेदारी प्राइमरी कार्डहोल्डर की होती है. इस विकल्प के जरिए बिना इनकम प्रूफ के पत्नी या बच्चे के लिए एड-ऑन कार्ड ले सकते हैं.सिक्योर्ड क्रेडिट कार्डएक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जिनके पास फुलटाइम जॉब नहीं है या वे स्व-रोजगार या बिना इनकम प्रूफ वाले लोग हैं.

    एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड हासिल करने के लिए, आपको कोलेटेरल के रूप में फंड जमा करनी होगी. यह राशि क्रेडिट कार्ड के लिए सुरक्षा जमा के रूप में कां करती है.

    Post Views: 515

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनौकरी ढूंढ रहे हैं तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कर सकता है आपकी मदद……
    Next Article मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…

    April 24, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…

    April 24, 2026

    नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…
    • RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…
    • नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…
    • यहां मिली 500 साल पुरानी तालपत्र पांडुलिपि, आयुर्वेद का खजाना सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?