Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » महाभारत में छुपा हैं कलयुग का सच भीष्म ने क्यों नहीं रोका द्रौपदी का चीरहरण, जाने इसकी बेहद खास वजह…
    समाचार

    महाभारत में छुपा हैं कलयुग का सच भीष्म ने क्यों नहीं रोका द्रौपदी का चीरहरण, जाने इसकी बेहद खास वजह…

    By Tv 36 HindustanJune 27, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– महाभारत में भीष्म पितामहा को बहुत ही आदरणीय माना जाता है लेकिन महाभारत में जब भी द्रौपदी का उल्लेख किया जाता है, तो भीष्म के बारे में कहा जाता है कि जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था, तो भीष्म मौन क्यों थे। भीष्म के मौन रहने से कई तरह के कारण बताए जाते हैं। कुछ लोगों का मत है कि भीष्म द्रौपदी को पसंद नहीं करते थे, इसलिए द्रौपदी के साथ हो रहे अत्याचार को देखते हुए भी भीष्म चुप रहे लेकिन वेद व्यास रचित महाभारत में इसके कारण का उल्लेख भी किया गया है। बाणशैया पर लेटे हुए भीष्म ने द्रौपदी को खुद इसका कारण बताया था।

    महाभारत महाकाव्य के अनुसार भीष्म पितामहा जब कुरुक्षेत्र की रणभूमि पर बाणशैया पर लेटे हुए थे, तो द्रौपदी ने भीष्म के पास आकर हाथ जोड़कर कहा-“पूज्य पितामहा जी! आपको इस अवस्था में देखकर मुझे बहुत ही पीड़ा हो रही है। मैंने कभी नहीं सोचा कि आपको इस परिस्थिति से गुजरना पड़ेगा लेकिन मन में एक प्रश्न है कि अगर आपने मेरे अपमान के समय मौन धारण नहीं किया होता, तो आज किसी को भी यह दिन नहीं देखना पड़ता। आपको उस दिन मौन नहीं रहना चाहिए था।” इसके बाद द्रौपदी ने भीष्म से कारण पूछते हुए कहा “पितामहा! आपने दुर्योधन और दुशासन द्वारा किए गए अन्याय को क्यों नहीं रोका? क्यों आपने अपनी पुत्र वधु का अपमान होने दिया। उसका चीरहरण होता रहा और आप मौन खड़े रहे?” आज आपको उत्तर देना ही होगा।”

    द्रौपदी के सवालों का जवाब सुनकर भीष्म की आंखों में आंसू भर आए। भीष्म का मन आत्मग्लानि से भर गया। भीष्म ने टूटी हुई आवाज में कहा-“मैं जानता था कि एक दिन मुझसे यह सवाल जरूर पूछा जाएगा। मुझे इस बात का अंदाजा था। सुनो! द्रौपदी! मैं आज तुम्हें यह सत्य बताता हूं कि दुर्योधन द्वारा किए गए इतने बड़े अपराध को देखते हुए भी मैं चुप क्यों था।”।

    भीष्म ने द्रौपदी को बताया था कि ‘जिस समय मैं कौरवों की राजसभा में था। मैं दुर्योधन का दिया अन्न खा रहा था, जिसे दुर्योधन ने पाप कर्मों से कमाया था। इस कारण से मैं दुर्योधन का अन्न, नमक खाने की वजह से उसके अधीन हो गया था। मैं चाहकर भी कुछ नहीं कह पाया। दूसरी बात यह है कि हम जिस भी इंसान का अन्न खाते हैं, कहीं न कहीं उसका प्रभाव हमारे मन मतिष्क पर भी पड़ता है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।”

    भीष्म का उत्तर सुनकर द्रौपदी को बहुत आश्चर्य हुआ। द्रौपदी भीष्म के इस जवाब से संतुष्ट तो नहीं हुई लेकिन उन्होंने भीष्म की राज भक्ति को समझते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद भीष्म ने द्रौपदी को बताया कि वे अंतिम समय से ठीक पहले आज यह सत्य क्यों बता रहे हैं। भीष्म ने द्रौपदी से कहा-“द्रौपदी! मैं अपनी मृत्यु से पहले यह बात बताकर ही इस संसार से विदा होता लेकिन मैं कुछ समय की प्रतीक्षा कर रहा था, जिससे कि मैं ऋणमुक्त होकर इस सत्य को बता सकूं। अर्जुन के बाणों से मेरे शरीर से सारा रक्त बह गया है। मेरा रक्त दुर्योधन के दिए अन्न से ही बना था। अब क्योंकि मेरे शरीर में रक्त नहीं बचा है, इसलिए मैं दुर्योधन के अन्न के प्रभाव से मुक्त हो गया हूं, अब समय आने पर मैं अपने जीवन का सबसे बड़ा सत्य बता रहा हूं

    महाभारत में भीष्म को ज्ञानी माना जाता है। भीष्म इस बात को अच्छी तरह से जानते थे कि आगे कलियुग का आगमन होने वाला है। इस कारण से महाभारत में हुई घटनाएं यहीं पर समाप्त नहीं होंगी बल्कि कुछ बुरी घटनाएं कई बड़े स्तर पर बढ़ती ही जाएंगी। कुरुक्षेत्र में हुए रक्तरंजित युद्ध का प्रभाव युगों तक लोगों पर रहेगा। बुरे लोगों में और भी ज्यादा नकारात्मकता आती जाएगी। वर्तमान समय में भी यही देखने को मिल रहा है। भाई-भाई का दुश्मन बन रहा है, स्त्री का अपमान किया जा रहा है और लोग सत्य का साथ नहीं देते।

    महाभारत में जिस तरह भीष्म ने दुर्योधन जैसे बुरे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति का अन्न ग्रहण करके मौन धारण किया था। वर्तमान समय में भी हमें यही देखने को मिलता है। आज भी भले लोग अगर बुरे लोगों के यहां काम करके उनका दिया अन्न ग्रहण करते हैं, तो उन पर अन्न का कर्तव्य निभाने की एक जिम्मेदारी बन जाती है। इस कारण से उन लोगों के गलत करने पर भी अन्न खाने वाला व्यक्ति बुरे लोगों का विरोध नहीं कर पाता। इस कारण से कहा जाता है कि बुरे कर्म करने वाले लोगों का अन्न कभी ग्रहण नहीं करना चाहिए और न ही ऐसे लोगों का साथ देना चाहिए। कहीं न कहीं भीष्म का सत्य वर्तमान समय का सत्य भी बनता जा रहा है। जबकि सामान्य-सी बात को समझें, तो द्रौपदी के चीरहरण की वीभत्स घटना को रोका जाना चाहिए था। अन्न का कर्तव्य निभाना किसी स्त्री के मान-सम्मान से बढ़कर नहीं हो सकता।

    Post Views: 1,310

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article45 लाख लाभार्थियों को बड़ी राहत,अब आयुष्मान भारत अकाउंट से सीजीएचएस आईडी लिंक करना जरूरी नहीं, जानें यहां से पूरी डिटेल्स …
    Next Article एक्सपर्ट से जानें बरसात में क्यों बढ़ जाते हैं झींगा, पुणे में मिले झींगा वायरस के दो पॉजिटिव केस ,जाने इसके लक्षण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?