Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अश्विनी कुमार चौबे के एक बयान से बिहार की सियासत में मचा है हंगामा…….
    News

    अश्विनी कुमार चौबे के एक बयान से बिहार की सियासत में मचा है हंगामा…….

    By Tv 36 HindustanJune 27, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार में बीजेपी के सीनियर नेता अश्विनी कुमार चौबे के एक बयान से सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. चौबे ने कहा कि बिहार में बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में बाहरी नेता (आयातित माल) उन्हें बर्दाश्त नहीं है. आगामी चुनाव के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर काम में लग जाना चाहिए. बिहार में अश्विनी कुमार चौबे की गिनती पार्टी के कद्दावर नेताओं में होती है. बिहार के अलावा केंद्र में भी मंत्री रह चुके हैं.अश्विनी कुमार चौबे का जन्म 2 जनवरी, 1953 में बिहार के भागलपुर में हुआ है. भागलपुर में स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद अश्विनी कुमार चौबे ने पटना बीएससी की डिग्री हासिल की.

    चौबे छात्र जीवन से राजनीति से जुड़े रहे. यहां तक कि 1967-68 में बिहार में सरकार के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन में भी अश्विनी चौबे शामिल रहे. पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे. 1972-73 में केरल में हुए अखिल भारतीय छात्र नेता सम्मेलन में बिहार का प्रतिनिधित्व भी किया है.1995 में पहली बार भागलपुर से लड़े थे चुनावछात्र राजनीति के समय ही चौबे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जनसंघ और फिर बीजेपी से जुड़े. चौबे 1977 में जेपी आंदोलन में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में से एक थे. इमरजेंसी के दौरान मीसा कानून के तहत चौबे की गिरफ्तारी भी हुई थी और करीब 24 महीने तक जेल में रहना पड़ा था.

    छात्र नेता के रूप में नाम कमा चुके अश्विनी चौबे ने 1995 में पहली बार भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. इसके बाद से वो लगातार पांच बार विधायक निर्वाचित हुए.बिहार में स्वास्थ्य मंत्री, फिर केंद्र में राज्य मंत्रीचौबे 2005 से 2010 तक बिहार सरकार में नगर विकास एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रहे. इसके बाद 2010 से 2013 तक बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे. इसके बाद 2014 में पार्टी ने इन्हें बक्सर लोकसभा सीट से लोकसभा का उम्मीदवार घोषित किया. चौबे 1 लाख 32 हजार वोटों से पहली बार सांसद निर्वाचित हुए. 2017 में मोदी सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बने.2024 के चुनाव में नहीं मिला टिकटबीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में चौबे को एक बार फिर से बक्सर से टिकट दिया.

    चुनाव चौबे की जीत हुई और लगातार दूसरी सांसद निर्वाचित हुए. हालांकि, इस बार यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चौबे को टिकट नहीं दिया. टिकट नहीं मिलने को लेकर वो कई बार अपना दर्द भी बयां कर चुके हैं.चौबे का वो बयान जिस पर मचा है हंगामाचौबे ने कहा कि मेरी इच्छा है और मैंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में NDA की सरकार बननी चाहिए. पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी अकेले अपने दम पर सत्ता में आए और अपने सहयोगियों को भी आगे ले जाए, यही मेरी मंशा है. इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से काम पर लग जाना चाहिए.

    मैं बिना किसी अपेक्षा के इसे बखूबी निभाऊंगा.उन्होंने आगे कहा है कि मुझे लगता है कि हम नीतीश कुमार को साथ लेकर आगे बढ़ रहे थे, आज भी आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी आगे बढ़ेंगे. चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा. पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व यह तय करेगा, लेकिन पार्टी के संगठन को पार्टी में बाहरी नेता हमें कभी बर्दाश्त नहीं हैं. इसलिए अध्यक्ष के पद पर निश्चित रूप से संगठन के मूल का व्यक्ति होना चाहिए.

    Post Views: 480

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 100 गांवों का संपर्क टूटा, केरल और कर्नाटक में बारिश से तबाही…..
    Next Article आज इन राशियो पर देवी लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, रुचक योग दिलाएगा लाभ ही लाभ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन मुख्यमंत्री साय…

    August 2, 2026

    शिक्षा से विकसित प्रदेश तक: मुख्यमंत्री श्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप…

    August 2, 2026

    डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न, नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन…

    August 2, 2026

    युवा ही हैं भारत की अमृत पीढ़ी’, पीएम मोदी ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत’ अभियान…

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन मुख्यमंत्री साय…
    • शिक्षा से विकसित प्रदेश तक: मुख्यमंत्री श्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप…
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न, नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन…
    • युवा ही हैं भारत की अमृत पीढ़ी’, पीएम मोदी ने शुरू किया ‘नशा मुक्त युवा से विकसित भारत’ अभियान…
    • टोटके से सोने की बाली खोजने वाली शिक्षिका सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?