नई दिल्लीः– आपको बता दे की संसद के दोनों सदनों में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। सरकार की ओर से राज्यसभा में सुधांशु त्रिवेदी तो लोकसभा में अनुराग ठाकुर चर्चा की शुरुआत करेंगे। वहीं इंडिया ब्लाक के सांसद आज दोनों सदनों में पेपरलीक पर चर्चा की मांग कर सकते हैं। खबर है कि अगर विपक्ष ने चर्चा के दौरान पेपर लीक का मुद्दा उठयाा तो हस्तक्षेप करते हुए केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पेपरलीक पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
