Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर जान लिया दुनिया की सबसे पुरानी वाइन में क्या मिला था,उतर जाएगा शराब का सारा नशा…
    व्यापार

    अगर जान लिया दुनिया की सबसे पुरानी वाइन में क्या मिला था,उतर जाएगा शराब का सारा नशा…

    By Tv 36 HindustanJune 28, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज भी दुनिया के कई हिस्सों में सदियों पुराने तरीके से वाइन बनाई जाती है. आपने टीवी और इंटरनेट पर कांच के गिलास में भरी वाइन को जरूर देखा होगा, कुछ लोगों ने तो इस ड्रिंक को पिया भी होगा. लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे पुरानी वाइन के बारे में जानते हैं? साइंटिस्ट्स ने दुनिया की सबसे पुरानी वाइन को खोजकर आपकी मुश्किल को हल कर दिया है. ये 400-500 साल पुरानी नहीं बल्कि 2000 साल पुरानी है.

    दिलचस्प बात ये है कि 2000 साल बाद भी ये वाइन लिक्विड रूप में मिली है. इतने सालों बाद भी ये सूखी नहीं. ऐसे में सवाल उठता है कि 2000 साल भी बाद भी ये वाइन लिक्विड फॉर्म में कैसे बरकरार रही. रिसर्चर्स ने अपनी खोज में इस बात का जवाब दिया है. उन्होंने एक खास चीज का जिक्र किया जो इस वाइन में मिली थी, जिसकी वजह से यह वाइन सूखी नहीं.

    सबसे पुरानी वाइन में मिली ये चीज
    साइंटिस्ट्स ने अपनी खोज में पाया कि दक्षिणी स्पेन में 2000 साल पहले मरने वाले एक व्यक्ति की राख को सफेद वाइन में भिगोया गया था. शायद अंतिम संस्कार के दौरान किसी रस्म के तौर पर ऐसा किया गया. मतलब इस वाइन में शव की राख को मिलाया गया. रिसर्चर्स का मानना है कि शव की राख की वजह से वाइन खराब नहीं हुई, और ये आजतक लिक्विड बनी रही. लिक्विड फॉर्म में पाई जाने वाली ये दुनिया की सबसे पुरानी वाइन है.

    कलश को सबसे पहले 2019 में निकाला गया था जब कार्मोना शहर में खुदाई हुई थी. उस दौरान एक भूमिगत रोमन मकबरे से कलश मिला था, जिसके बारे में माना जाता है कि इस मकबरे को किसी अमीर परिवार के लिए बनाया गया था. मकबरे के अंदर रिसर्चर्स ने छह राख से भरे कलश खोजे, जिनमें से हरेक कलश एक अलग व्यक्ति का था.

    रोमन युग की वाइन
    इनमें से एक कलश में एक पुरुष व्यक्ति के अंतिम संस्कार के अवशेष थे. यह कलश लाल रंग के लिक्विड से भरा हुआ था. अंडरग्राउंड मकबरे के अंदर इनके अब तक सुरक्षित रहने की बात करें तो ढूंढे गए सारे कलश सूखे थे. जिस कलश में लिक्विड था उसके बारे में अनुमान था कि रिसाव की वजह से तरल जमा हो गया है. हालांकि, इस अनुमान को रिसर्चर्स ने तुरंत खारिज कर दिया. इसके बजाय उन्होंने अनुमान जताया कि ये रोमन युग की वाइन हो सकती है.

    अपने अनुमान को सही साबित करने के लिए स्टडी के रिसर्चर्स ने लिक्विड की कैमिकल प्रोपर्टीज का एनालिसिस किया. इसकी तुलना जेरेज, मोंटिला-मोरीलेस और सैनलुकर जैसी जगहों पर आस-पास के अंगूर के बागों से बनने वाली मॉडर्न वाइन से की. वे स्टडी में लिखते हैं, लाल रंग के तरल का मिनरल प्रोफाइल जेरेज की मौजूदा शेरी वाइन, कोंडाडो डी ह्यूल्वा की फिनो वाइन और मोंटिला-मोरीलेस की फिनो वाइन के बराबर है. वाइन के ये सारे नाम कार्मोना से बहुत ज्यादा दूर नहीं हैं.

    2000 साल पुराने लिक्विड की असलियत की पहचान करने के लिए रिसर्चर्स ने पॉलीफेनोल नामक मेन बायोमार्कर के लिए इसकी जांच की. उन्होंने पाया कि तरल में दो सबसे ज्यादा कंसंट्रेटेड फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन और एपिजेनिन मौजूद थे, जो मॉडर्न वाइन के साथ अच्छी तरह मेल खाते हैं.

    ऐसे साबित हुई वाइन की सच्चाई
    कुल मिलाकर रिसर्चर्स ने सात पॉलीफेनॉल की पहचान की जो मोंटिला-मोरील्स, जेरेज और सैनलुकर की वाइन में भी मौजूद हैं. जबकि सिरिंजिक एसिड की गैरमौजूदगी ने संकेत दिया कि वाइन वास्तव में सफेद थी. समय से साथ ये लाल हो गई.

    रिसर्चर्स अपनी खोज के दौरान इस नतीजे पर पहुंचे कि शव की राख वाले कलश में लाल रंग का तरल असल में वाइन थी जो समय के साथ सड़ गई. यह वाइन लगभग 2000 साल पुरानी है, और इसलिए आज तक मिली सबसे पुरानी वाइन है.

    इस समय मकबरे के अंदर रखे गए लोगों की पहचान के बारे में बहुत कम जानकारी है. छह कलशों में से दो पर उकरे संकेतों से पता चलता है कि लंबे समय से मौत की आगोश में सोए इन लोगों में हिस्पाने और सेनिकियो नामक एक जोड़ा शामिल है. इस बीच प्राचीन शराब के लिए रिसर्चर्स बताते हैं कि कलश को दफन करने की प्रक्रिया के दौरान उस मृतक की बेहतरी के लिए कलश में वाइन को भरा गया होगा. यह अंतिम संस्कार की एक रस्म के तौर पर किया गया होगा.

    स्पेन के कार्मोना में मौजूद रोमन मकबरे में एक राख वाले कलश में दाह संस्कार किए गए मानव अवशेष का मिलना, उसमें भी लाल रंग का लिक्विड मिलना अनोखी खोज है. यह लिक्विड लगभग 2000 साल से बरकरार है, और तरल बना हुआ है. इसके कैमिकल कंपोजिशन की जांच करने का एक अनूठा मौका था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह दुनिया की सबसे पुरानी वाइन थी या नहीं.

    लाल लिक्विड की मिनरल साल्ट कंपोजिशन पूर्व बेटिक रीजन में मौजूदा समय में बनने वाली फिनो वाइन के समान थी. कुछ कैमिकल एलिमेंट्स के बढ़े हुए कंसंट्रेशन की लाल तरल में मौजूदगी को कलश के गिलास और दाह संस्कार किए गए अवशेषों से लीचिंग के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. इससे यह सुझाव मिलता है कि ये तरल पदार्थ सड़ी हुई वाइन हो सकती है.

    प्राचीन वाइन में मिला इतना कार्बन कंटेंट
    वास्तव में इसके एलिमेंटल एनालिसिस से केवल 0.46% कार्बन कंटेंट का पता चला, जो मूल ऑर्गेनिक कंपाउंड के मजबूत मिनरलाइजेशन का सुझाव देता है. मौजूदा वाइन में आम तौर पर मौजूद पॉलीफेनोल के लिए लाल लिक्विड का एनालिसिस करने से तरल पदार्थ की पहचान के बारे में और जानकारी मिली. इन नतीजों ने पक्के तौर पर पुष्टि की कि तरल पदार्थ वाइन थी, और खास तौर पर ये सफेद वाइन थी.

    Post Views: 1,430

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़ा ऐलान आयुष्मान भारत स्‍कीम: इतने साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज, जाने पूरी डिटेल…
    Next Article जयराम रमेश के दावे पर ऐसा क्यों बोले सैम पित्रोदा ये उनकी सोच है, पार्टी की नहीं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?