Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गीता के ये 5 उपदेश जीवन के प्रति आपका नजरिया बदल देंगे आप जिसे प्रेम समझते हैं कहीं वो मोह तो नहीं…
    समाचार

    गीता के ये 5 उपदेश जीवन के प्रति आपका नजरिया बदल देंगे आप जिसे प्रेम समझते हैं कहीं वो मोह तो नहीं…

    By Tv 36 HindustanJune 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– कुरुक्षेत्र की रणभूमि पर जब अर्जुन ने अपने सामने अपने मित्रों, भाइयों और गुरुओं को देखा, तो अर्जुन के अंदर से युद्ध करने की इच्छा खत्म होने लगी। अर्जुन को लगने लगा कि ‘मैं आखिर किस बात के लिए अपने लोगों के विरुद्ध युद्ध छेड़ रहा हूं?’ अर्जुन ने हाथ जोड़कर श्रीकृष्ण से कहा- ‘माधव! मैं स्वंय को असहाय महसूस कर रहा हूं। मैं युद्ध नहीं कर सकता।’ यह कहकर अर्जुन शस्त्र त्यागकर रणभूमि को छोड़ने लगे। युद्ध से पूर्व ही अर्जुन की ऐसी निराशाजनक इच्छाशक्ति देखकर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया, जिसे सुनने के बाद अर्जुन को अपने प्रश्नों का उत्तर मिल गया। कई बार जीवन में ऐसा ही होता है, जब हम रिश्तों की उलझनों में इतने उलझते जाते हैं कि हमें इस दुनिया को छोड़कर कहीं भाग जाने का मन करता है। ऐसे में आपको एक बार श्रीमद्भागवत गीता में वर्णित भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश जरूर पढ़ने चाहिए।

    आंतरिक शांति एक ऐसी दिव्य अनुभूति है, जिसमें आपके दिमाग से न खत्म होने वाला शोर एक दिन मिट जाता है। जब आप अपने दिमाग पर नियंत्रण रख लेते हैं, तो आप अपनी इंद्रियों को भी नियंत्रित कर लेते हैं। इसके बाद आप अपनी मर्जी से वो सभी काम कर पाते हैं, जिसमें आपका और समाज का हित छुपा होता है। आंतरिक शांति एक ऐसी भावना है, जिसमें आनंद की चरम सीमा पर होते हैं और आपके अंदर और पाने की लालसा समाप्त हो जाती है।

    जिन लोगों ने वासना और अंहकार को छोड़कर केवल समाज की भलाई के लिए सोचा है और जिसमें लोगों को माफ करने का गुण है, वे मनुष्य ही योगी है। ऐसा योगी मृत्यु से पहले ही इस धरती पर मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। योगी घटनाओं से सीखता है और आगे बढ़ जाता है।

    मोह निरंतर किसी चीज को अपने प्रभुत्व या नियंत्रण में रखने का नाम है। किसी चीज या व्यक्ति को न छोड़ पाना ही मोह है। जबकि प्रेम को किसी व्यक्ति को बांधने की आवश्यकता नहीं होती। प्रेम में व्यक्ति स्वंय से पहले उसे रखता है, जिससे उसे प्रेम है। प्रेम एक ऐसी भावना है, जो आपके दिल में बसती है, फिर चाहे आप किसी व्यक्ति से कितने ही दूर क्यों न हो। उसका अस्तित्व ही काफी होता है।

    निस्वार्थ प्रेम केवल बुद्धिवान और विवेकशील लोग ही कर सकते हैं। जो लोग अपने से पहले दूसरों की भलाई सोचते हैं, वो निस्वार्थ प्रेम करने वाले योगी है। वे अपनी हर गतिविधि को अपने कल्याण से ज्यादा समाज के कल्याण से जोड़कर देखते हैं।

    जो अपनी नकारात्मक भावनाओं को काबू में करके संपूर्ण संसार के प्रति सहानुभूति रखता है और दूसरे लोगों की पीड़ाओं को भी अपना समझता है। संसार में ऐसा व्यक्ति महान है। ऐसे व्यक्ति का रिश्ता केवल अपने लोगों से नहीं बल्कि प्रत्येक जीव के साथ होता है।

    Post Views: 825

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमार्केट में आई धांसू मशीन,1 घंटे में होगी 4 एकड़ की गहरी जुताई, सेफ्टी का इस तरह से पूरा इंतजाम…
    Next Article आषाढ़ माह के इस दिन से निद्रा में जा रहे हैं श्री हरि, अब ये करेगा संसार का संचालन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मिस इंडिया से सुपरस्टार की पत्नी तक, इस एक्टर की अनसुनी कहानी, 54 की उम्र में भी बनीं प्रेरणा…

    January 22, 2026

    ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती संभव एक्स के साथ रिश्ता रखना सही या गलत जाने यहां से…

    January 22, 2026

    3 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, इतने मार्च 2026 तक कर सकेंगे भ्रमण…

    January 22, 2026

    प्रदेश की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी मुख्यमंत्री देव साय…

    January 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मिस इंडिया से सुपरस्टार की पत्नी तक, इस एक्टर की अनसुनी कहानी, 54 की उम्र में भी बनीं प्रेरणा…
    • ब्रेकअप के बाद भी दोस्ती संभव एक्स के साथ रिश्ता रखना सही या गलत जाने यहां से…
    • 3 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, इतने मार्च 2026 तक कर सकेंगे भ्रमण…
    • प्रदेश की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी मुख्यमंत्री देव साय…
    • गणतंत्र दिवस पर देश को दहलाने की साजिश आतंकियों के ‘मिशन 26/26’ का खुलासा, अब एजेंसियां का हाई अलर्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?