Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस बार सावन महीने में पांच सोमवार व्रत और चार मंगला गौरी व्रत होंगे, ये है महत्व….
    News

    इस बार सावन महीने में पांच सोमवार व्रत और चार मंगला गौरी व्रत होंगे, ये है महत्व….

    By Tv 36 HindustanJune 30, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को पड़ेगा और सावन का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को पड़ रहा है. इस साल सावन में कुल 5 सोमवार आ रहे हैं. सावन महीने में पांच सोमवार व्रत होंगे और चार मंगला गौरी व्रत होंगे. वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय मंत्र जप का भी बहुत महत्व होता है. ‘ओम नमः शिवाय’ मंत्र का जप करने से सभी तरह के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं.

    शिव भगवान को यदि प्रसन्न करना है तो सावन माह में पूरे विधि विधान के साथ उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए. इस बार सावन में 5 सोमवार होंगे. इस साल सावन का महीना 29 दिन का है. पहला सावन सोमवार व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा.पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई को रखा जाएगा. जैसे सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना करना उत्तम फलदायी रहता है वैसा ही मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. सावन में मंगलवार के दिन मां गौरी की पूजा अर्चना की जाती है. इसे मंगला गौरी व्रत के नाम से जाना जाता है.

    श्रावण मास का सोमवार बहुत ही सौभाग्यशाली एवं पुण्य फलदायी माना जाता है. सावन के सोमवार का भक्तों को बहुत इंतजार रहता है. इस महीने में भोलेशंकर की विशेष अराधना की जाती है. लोग भोले शंकर का रुद्राभिषेक कराते हैं. सावन मास भगवान शिव का सबसे पसंदीदा माह है और इस दौरान यदि कोई श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भोलेनाथ की आराधना करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है इस महीने भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा होती है. सावन के पावन महीने में शिव के भक्त कावड़ लेकर आते हैं और उस कांवड़ में भरे गंगा जल से शिवजी का अभिषेक करते हैं. श्रावण माह में सोमवार के दिन का भी विशेष महत्व होता है.

    सावन सोमवार व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इसलिए धार्मिक दृष्टि से सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है. इस महीने राशि के अनुसार विशेष उपाय करने शिवजी की कृपा प्राप्त होती है. मंगला गौरी व्रत सुहागन स्त्रियां अपने अखंड सुहाग के लिए धारण करती है. सावन के दूसरे मंगलवार को व्रत धारण से ही इसका नाम मंगला और इस दिन माता पार्वती की पूजा की जाती है. इसलिए गौरी नाम से प्रचलित है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस व्रत का खासा महत्व है. माता पार्वती की पूजा अर्चना करना हर स्त्री के लिए सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद होता है.

    कुंवारी कन्या अगर गौरी व्रत का धारण करती है तो उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है. तथा विवाह में हो रही अड़चन भी दूर हो जाती है. सुहागन स्त्रियां इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र अर्थात अखंड सौभाग्यवती होने की लालसा में रखती है.सावन में 5 सोमवार साल 2024 में सावन में 5 सोमवार व्रत रहेंगे. इसके अलावा कई विशेष शुभ योग भी आएंगे. ऐसी मान्यता है कि इस माह में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है. सावन सोमवार की तिथियां

    22 जुलाई सोमवार- श्रावण पहला सोमवार 29 जुलाई सोमवार- श्रावण दूसरा सोमवार 05 अगस्त सोमवार- श्रावण तीसरा सोमवार 12 अगस्त सोमवार- श्रावण चौथा सोमवार 19 अगस्त सोमवार – श्रावण पांचवा सोमवार मंगला गौरी व्रत 2024 तिथि (Mangla Gauri Vrat 2024 Tithi)पहला मंगला गौरी व्रत – 23 जुलाईदूसरा मंगला गौरी व्रत – 30 जुलाईतीसरा मंगला गौरी व्रत – 6 अगस्तचौथा मंगला गौरी व्रत – 13 अगस्तसावन का महत्व (Importance of Sawan)सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है.

    इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इस माह में किए गए सोमवार के व्रत का फल बहुत जल्दी मिलता है. जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही हैं उन्हें सावन के महीने में भगवान शंकर की विशेष पूजा करनी चाहिए. भगवान शिव की कृपा से विवाह संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं. इस माह में शिव की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है. मां पार्वती को भी सावन अत्यंत प्रिय भगवान शंकर को जिस तरह से सावन मास प्रिय है. ठीक उसी तरह से मां पार्वती को भी सावन का महीना अत्यंत प्रिय है. मान्यता है कि सावन महीने में सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा करने से मनचाहा वरदान प्राप्त होता है.

    Post Views: 1,030

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक्सपर्ट के अनुसार जानिए 1 साल में कितना बढ़ना चाहिए बच्चे का वजन……
    Next Article बढ़ती उम्र में शरीर में कई होते हैं हार्मोनल बदलाव, इस तरह रखें सेहत का ख्याल……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर जिले में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी…

    June 9, 2026

    सेवा, सुशासन और विकास’ के 12 साल, रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात

    June 9, 2026

    रात के इस पहर में देखा गया सपना सच होता है अभी जान लें स्वप्न शास्त्र का गणित…

    June 9, 2026

    वैभव से थी विस्फोट की उम्मीद लेकिन मैच में जल्द बिखर गई युवा स्टार की पारी..

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर जिले में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी…
    • सेवा, सुशासन और विकास’ के 12 साल, रक्षा मंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ में कही ये बड़ी बात
    • रात के इस पहर में देखा गया सपना सच होता है अभी जान लें स्वप्न शास्त्र का गणित…
    • वैभव से थी विस्फोट की उम्मीद लेकिन मैच में जल्द बिखर गई युवा स्टार की पारी..
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?