नई दिल्लीः- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चल रही बहस का जवाब दे रहे हैं. लोकसभा में 16 घंटे की बहस 1 जुलाई की सुबह शुरू हुई और सदन देर रात तक बैठा रहा. सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पहले भाषण ने काफी गर्माहट पैदा कर दी थी. इस दौरान भाजपा नेताओं ने उन पर ‘झूठ बोलने, सदन को गुमराह करने और पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहने’ का आरोप लगाया था. इस पर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर जवाबी आरोप लगाए थे. वहीं, मंगलवार को राहुल गांधी के भाषण के कुछ अंश को स्पीकर ने विवादित मानकर हटा दिया है.
