Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मौत का सत्संग,भक्तो से अमंगल,वो चक्र दिखाकर भगवान बनने का करता था नाटक,सामने आया पाखंडी बाबा का कच्चा-चिट्ठा…
    यूपी

    मौत का सत्संग,भक्तो से अमंगल,वो चक्र दिखाकर भगवान बनने का करता था नाटक,सामने आया पाखंडी बाबा का कच्चा-चिट्ठा…

    By Tv 36 HindustanJuly 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश:- हाथरस में सत्संग कै दौरान मौत का ऐसा तांडव हुआ, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई. नारायण साकार हरि नाम के बाबा का सत्संग था, जिसमें 80 हजार की अनुमति के बावजूद ढाई लाख से ज्यादा लोग पहुंचे ते. घटना पर संवेदना जताना तो दूर घटना के बाद से वो बाबा फरार है. सूरज पाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि को लेकर चौंकानेवाली जानकारी सामने आ रही है. घटना के बाद बाबा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाथ में चक्र लेकर घुमाता नजर आ रहा है और चमत्कार का दावा कर रहा है.

    कितना बड़ा पाखंडी है नारायण साकार?

    बाबा साकार हरि पर कितना बड़ा पाखंडी था, आपको उसका पुराना वीडियो देखकर समझ आएगा. बाबा खुद को भगवान बताता था और अपने आप को भगवान कृष्ण के रूप में प्रस्तुत करता था. इस दौरान वो हाथ में चक्र घुमाने का नाटक करता था. इस दौरान वह कहता था, ‘मैं अधर्म का विनाश करूंगा. कई फर्जी भगवान और फर्जी सद्गुरु बन बैठे हैं. सभी फर्जी सद्गुरुओं का पतन करूंगा और उनको कोढ़ी बनाऊंगा. आवश्यकता पड़ी तो मैं प्रलय ला सकता हूं. मैं संकल्प करता हूं. मैं अधर्म का विनाश करूंगा. मैं विष मिटाने के लिए प्रकट हुआ हूं और अब मैं बख्शने वाला नहीं हूं.

    बाबा का एक और पाखंड आया सामना

    हाथरस हादसे के जिम्मेदार नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के अब एक-एक पाखंड सामने आ रहे हैं. कासगंज में बाबा के आश्रम के बाहर हैंडपंप लगे हुए हैं. बाबा के सेवादारों की तरफ दावा किया जाता था कि बाबा के नाम लेकर पानी पीने से हर बीमारी दूर हो जाती है. बाबा साकार भक्तों को चमत्कार के नाम पर झांसा देकर फंसाता था और लोगों की आंखों में धूल झोंकता था. इससे साफ हो गया है कि बाबा साकार कितना बड़ा पाखंडी था. ज़ी न्यूज बाबा के गांव कासगंज के पटियाली पहुंचा तो उनकी बहन ने बताया कि बाबा उंगली में चक्र घूमाते थे और लोगों को दुख दूर करते थे।

    बाबा के खिलाफ अब तक एफआईआर नहीं

    भगदड़ के बाद हुई 121 लोगों की मौत के मामले में अब तक बाबा के खिलाफ अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है, जो हैरान करने वाली है. विपक्ष इसे सरकार और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बता रहा है तो सीएम योगी कह चुके हैं कि दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा, ये हादसा है या साजिश इस पर जांच होगी. लेकिन, इसके बाद भी सवाल है कि 121 मौत का जिम्मेदार कौन है और फरार बाबा अब तक पकड़ा क्यों नहीं गया।

    Post Views: 1,560

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहिंदू हिंसक टिप्पणी पर भड़की BJP की ये फायरब्रांड नेता,राहुल 50 साल के अधेड़ लेकिन हरकतें कॉलेज छात्र वाली,जाने क्यों कही ये बात…
    Next Article मनी प्लांट में डाले सिर्फ ये दो चीजें, घर में होगी धन की बारिश, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

    March 24, 2026

    युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

    March 24, 2026

    पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

    March 24, 2026

    एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…
    • युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…
    • पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…
    • एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…
    • आज का राशिफल इन राशियों पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन जानें अपनी राशि का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?