नई दिल्ली:· विटामिन सी शरीर के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण विटामिन है। यह विटामिन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ स्किन हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसके अधिक फायदों को उठाने के लिए कई बार लोग इसका अधिक सेवन करने लगते हैं।
किसी भी चीज का अधिक सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। विटामिन सी एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके अधिक सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में।
विटामिन सी एक बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, लेकिन इसका अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता हैं। आइए जानते हैं विटामिन सी के अधिक सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में।
पाचन संबंधी समस्याएं
विटामिन सी का अधिक सेवन करने से पेट में ऐंठन, दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है।विटामिन सी का अधिक सेवन पेट में एसिड रिफ्लक्स और हार्ट बर्न की समस्या को बढ़ा सकता है।
हो सकती है किडनी की समस्या
विटामिन सी का अधिक सेवन शरीर में ऑक्सलेट की मात्रा को बढ़ा सकती है, जिससे गुर्दे की पथरी की संभावना बढ़ सकती है।
दूसरे पोषक तत्वों का असर हो सकता है कम
विटामिन सी अधिक मात्रा दूसरे पोषक तत्वों के गुणों के प्रभाव को कम कर देती है। इस विटामिन का अधिक सेवन शरीर में अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों, जैसे कि विटामिन बी12 और कॉपर के एब्जॉर्ब को प्रभावित कर सकती है।
नींद की समस्या
विटामिन सी के अधिक मात्रा लेने से सिर दर्द और अनिद्रा जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।विटामिन सी का अत्यधिक सेवन कभी-कभी सिर दर्द का कारण बन सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि शरीर में अधिक मात्रा में विटामिन सी होने से न्यूरोलॉजिकल प्रभाव पड़ सकते हैं, जिससे सिर दर्द हो सकता है।
त्वचा को हो सकता है नुकसान
कुछ लोगों को विटामिन सी के अधिक सेवन से त्वचा पर जलन या खुजली हो सकती है।विटामिन सी के अधिक सेवन से कुछ लोगों को त्वचा पर जलन या खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। यह स्थिति अक्सर तब उत्पन्न होती है जब विटामिन सी की खुराक बहुत अधिक हो जाती है।
