Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » Digital Arrest साइबर अपराधियों का नया हथियार, इसका शिकार होने पर बरतें ये सावधानियां..
    News

    Digital Arrest साइबर अपराधियों का नया हथियार, इसका शिकार होने पर बरतें ये सावधानियां..

    By Tv 36 HindustanJuly 8, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:-  इंटरनेट की दुनिया में अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं. इनमें से एक नया तरीका है ‘डिजिटल अरेस्ट’. गौतमबुद्धनगर साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि, ‘इसमें जालसाज खुद को पुलिस वाले, सीबीआई ऑफिसर या फिर कस्टम अफसर बताकर लोगों को डराते हैं और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहते हैं. इसके बाद वे उनके बैंक खातों को लूट लेते हैं. हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं.

    ऐसे देते हैं वारदात को अंजाम

    डिजिटल अरेस्ट में साइबर ठग पीड़ित को फोन कर बताते हैं कि उनके नाम से कोई शिकायत दर्ज हुई है. झूठे मामले को लेकर पीड़ित को पहले काफी डराया जाता है, जिससे वह घबरा जाता है. इसके बाद उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए मना कर दिया जाता है. संदिग्ध पीड़ित को उक्त मामलो में एफआईआर पंजीकृत होना व सक्षम न्यायालय से NBW जारी किये जाने का डर दिखाता है. संदिग्ध अपनी विभागीय फर्जी आईडी दिखाते है, जिससे पीड़ित डर कर विश्वास में आ जाता है और संदिग्ध की बात सच मान लेता है.

    इसके बाद संदिग्ध पीड़ित को skype या WhatsApp विडियो कॉल के माध्यम से निगरानी मे रखते है. किसी भी परिवारिक सदस्य से मिलने अथवा बात करने की अनुमति नहीं देते. इस दौरान पीड़ित के मोबाइल पर आने वाले कॉल के विषय में जानकारी प्राप्त कर उससे बाद में बात करने हेतु निर्देशित करते है, ताकि ये अपनी योजना में सफल हो पाये. संदिग्ध निगरानी के दौरान पीड़ित से बातचीत करते समय उसके खाते की डिटेल जान लेते है, व कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उसकी धनराशि को कुछ समयावधि के लिए कहकर अपने बताये खाते मे ट्रान्सफर कराते है.

    विजय कुमार ने बताया कि विगत कुछ माह में ऐसी लगभग 10 घटनाए प्रकाश में आई है, जिसके सम्बंध मे FIR पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है. प्रकाश में आये बैंक खाताधारक, पंजीकृत मोबाइल नम्बर, कॉलिग मोबाइल नम्बर की जांच में पाया गया कि यह कृत्य राजस्थान के जयपुर, भीलवाडा व बीकानेर के सक्रिय साइबर अपराधी कर रहे है, जिसके सम्बंध मे ACP साइबर क्राइम व प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना के नेतृत्व मे एक टीम द्वारा राजस्थान में जाकर इनके सम्भावित ठिकानो से कुछ अहम सुराग प्राप्त कर विवेचना में समाहित किया गया है. इस गिरोह का पर्दाफास शीघ्रातीशीग्र किया जाएगा.

    Digital Arrest के सम्बन्ध में बरती जाने वाली सावधानियां

    किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस की वर्दी पहन कर किये जा रहे विडियो कॉल पर यकीन करने ना करें

    कभी भी गूगल पर मोबाइल नंबर डालकर सर्च ना करें, साइबर क्रिमिनल द्वारा कई हेल्पलाइन नम्बर गूगल पर अपलोड किये गये है.

    अगर आपके द्वारा कोई पार्सल नहीं भेजा गया है अथवा बताया जा रहा है कि पार्सल में आपका आधार कार्ड मिला है उसपर यकीन ना करें.

    अगर किसी विधिक कानूनी कार्यवाही की धमकी दी जा रही हो तो घबराये नहीं तत्काल इस बात की सूचना निकटवर्ती थाने में दें.

    किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर आपके खिलाफ NBW अथवा वारण्ट जारी होने की बात कही जा रही हो सावधान हो जाए.

    यदि विडियो कॉल द्वारा आपके खाते में हवाला अथवा मनी लॉन्ड्रिंग से सम्बन्धित धनराशि आने की बात कही जाये तो यकीन न करें.

    किसी भी सरकारी संस्था द्वारा What’s app call या video call द्वारा वर्दी धारण कर आमजन को धमकाया नहीं जाता.

    अगर विडियो कॉल द्वारा आपके खाते की Clearance certificate की बीत की जाती है तो यह निश्चित फ्रॉड है.

    कभी भी फोन पर कोई लिंक भेज कर कोई app Install करने की बात कही जा रही है तो ऐसे लिंक पर click ना करें

    किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विडियो कॉल कर आपको डराया या धमकाया जाता है तो डायल 112 पर कॉल कर मदद ले सकते है

    Post Views: 1,080

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमछली पालन करने वालों के लिए बेहद लाभ की है यह योजना, सरकार दे रही 40% का अनुदान…
    Next Article शिवनाथ नदी से रेत की अवैध निकासी करते हुए दो चैन माउंटेन मशीन सहित 8 वाहन जब्त,जाने पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …

    March 10, 2026

    अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…

    March 10, 2026

    LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …

    March 10, 2026

    योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विधानसभा में नेशनल हेराल्ड विज्ञापन का मुद्दा गरमाया, 3.06 करोड़ के भुगतान पर सरकार से सवाल, सीएम ने दी जानकारी …
    • अब 25 दिन से पहले नहीं मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदले बुकिंग के ये नियम…
    • LPG संकट से होटल और रेस्टोरेंट पर ताला लगने की नौबत, एक्शन में मोदी सरकार, समीक्षा के लिए बनाई …
    • योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य, जानें क्या कहा…
    • इस गांव में सीएम साय की बड़ी घोषणा चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख और सड़क के लिए 20 लाख की स्वीकृति…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?