Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अधूरे कार्य पूर्ण कराएं अन्यथा वसूली की कार्यवाही प्रारंभ करें : कलेक्टर,ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश‌समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
    News

    अधूरे कार्य पूर्ण कराएं अन्यथा वसूली की कार्यवाही प्रारंभ करें : कलेक्टर,ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश‌समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

    By Tv 36 HindustanJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत समय सीमा की बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी टीएल में प्रेषित प्रकरणों की जांच कराते हुए समय सीमा के भीतर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देषित किया कि ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा निरंतर करने के साथ ही अधूरे कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराए जाएं। कार्यों को पूर्ण नहीं करने और प्रारंभ नहीं करने पर राशि वसूली की कार्यवाही सुनिष्चित की जाए। उन्होंने प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना से संबंधित आरबीसी 6-4 के प्रकरणों पर की जा रही कार्यवाही में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए राजस्व पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर पीड़ित परिवार को समय पर सहायता राषि उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने शिविर लगाने और एसडीएम तथा जिला शिक्षा अधिकारी को डाटा संग्रहण, रिकॉर्ड अपडेषन के निर्देष दिए। कलेक्टर ने जिले में शासकीय भवन तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर किए जाने वाले पौध रोपण की तैयारी के निर्देश देते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित किया कि वे आंगनबाड़ी तथा आश्रम षाला में फलदार पौधों का रोपण भी करें। बैठक में कलेक्टर ने संजय नगर रेल्वे क्रॉसिंग में स्वीकृत अंडर पास निर्माण हेतु सर्वे के कार्य में प्रगति लाने और प्रभावित परिवार को नियमानुसार आवास प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को 15 दिवस के भीतर संपत्ति सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
    बैठक में कलेक्टर ने जिला षिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने, जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के पात्र बेरोजगार युवाओं को स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग में रोजगार देने हेतु उनके दस्तावेज पूर्ण करने तथा पीएम जनमन अंतर्गत सभी पहाड़ी कोरवाओं का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए। कलेक्टर ने एसडीएम तथा भू-अर्जन से जुड़े विभागों को रिकॉर्ड दुरूस्तीकरण के कार्यों में प्रगति लाते हुए समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग को सुदुरवर्ती क्षेत्रों एवं पहुंच विहीन क्षेत्रों में खाद्यान्न का भण्डारण तथा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण, विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर कार्यवाही करने, एसईसीएल को मेडिकल कॉलेज में एमआरआई मशीन उपलब्ध कराने, कटघोरा एवं कनकी में अतिक्रमण हटाने सहित अन्य निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत ग्रामीणों को दी जाने वाली सिलाई मशीन वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि सिलाई मशीन की गुणवत्ता से किसी प्रकार की कोई समझौता न की जाए। संबंधित ग्राम पंचायतों को समय पर मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने 15 दिवस के भीतर सिलाई मशीन अनिवार्य रूप से ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी कोरबा अरविंद पीएम, कटघोरा श्कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श संबित मिश्रा, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई,अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    Post Views: 1,070

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleये है वो भैंस जो रोजाना देती है 20 से 30 लीटर दूध,ऐसी भैस की कीमत क्या हो सकती है जानिए…
    Next Article कार की सर्विस कराते समय इन बातों का रखें ध्यान, कोई नहीं बना पाएगा आपको बेवकूफ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला जल्द आएगी नई तारीखें…

    October 13, 2026

    इस राज्य को मिला पहला शासकीय होम्योपैथी कॉलेज, 2026-27 में BHMS की 63 सीटों पर प्रवेश…

    October 13, 2026

    माथे पर घंटा जैसा चंद्रमा क्यों धारण करती हैं मां, जानें इस स्वरूप का रहस्य…

    October 13, 2026

    मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी, इतने तारीख तक उड़ाने रद्द; यात्री ले सकेंगे रिफंड…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला जल्द आएगी नई तारीखें…
    • इस राज्य को मिला पहला शासकीय होम्योपैथी कॉलेज, 2026-27 में BHMS की 63 सीटों पर प्रवेश…
    • माथे पर घंटा जैसा चंद्रमा क्यों धारण करती हैं मां, जानें इस स्वरूप का रहस्य…
    • मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी, इतने तारीख तक उड़ाने रद्द; यात्री ले सकेंगे रिफंड…
    • PM मोदी बोले- दुनिया को सस्ती दवाएं और टैलेंट दिया, भारत ने बदले में रॉयल्टी नहीं मांगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?