Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज विधानसभा उपचुनाव में मतदान, पंजाब से लेकर बिहार, इन राज्यों पर रहेगी खास नजर…
    चुनाव

    आज विधानसभा उपचुनाव में मतदान, पंजाब से लेकर बिहार, इन राज्यों पर रहेगी खास नजर…

    By Tv 36 HindustanJuly 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– लोकसभा चुनाव के महासमर के बाद बुधवार को पंजाब, हिमाचल, बिहार, मध्य प्रदेश, बंगाल, उत्तराखंड और तमिलनाडु में विधानसभा उपचुनाव में मतदान होगा। इसमें पंजाब की जालंधर वेस्ट और बिहार की रूपौली सीट का मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है।

    पंजाब में जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उपचुनाव के लिए जालंधर में किराए पर मकान लेकर वहीं अस्थायी ठिकाना बनाया है जबकि रूपौली सीट पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की भविष्यवाणी और विपक्षी दल राजद के नए समीकरण के बीच सीधा मुकाबला है।

    तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर सत्ताधारी डीएमके और एनडीए की सहयोगी पीएमके के बीच मुकाबला है। मतगणना 13 जुलाई को होगी।

    जदयू के पास थी रूपौली सीट
    पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट जदयू के पास थी, किंतु पूर्णिया से राजद से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए विधायक बीमा भारती के इस्तीफे के बाद यह खाली हो गई। वह निर्दलीय राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से चुनाव हार गईं।

    राजद के लिए बीमा भारती के सीट छोड़ते समय नीतीश कुमार ने भविष्यवाणी की थी कि जदयू से अलग होने के बाद वह विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती हैं। भारती के सामने कलाधर मंडल हैं। सरकार और राजद ने पूरी ताकत चुनाव में लगाई है।

    बंगाल में बागदा, राणाघाट दक्षिण, मानिकतला व रायगंज विस सीटों पर कड़ी सुरक्षा में वोट पड़ेंगे। भाजपा की कड़ी परीक्षा है क्योंकि वर्ष 2021 में उसने राणाघाट दक्षिण, बागदा व रायगंज सीटें जीती थीं। मानिकतला सीट पर तृणमूल जीती थी। बागदा में तृणमूल से मधुपर्णा ठाकुर, भाजपा से बिनय कुमार बिश्वास ताल ठोक रहे हैं। यह मतुआ बहुल सीट है। रायगंज में तृणमूल से कृष्ण कल्याणी, भाजपा से मानस कुमार घोष, मानिकतला में तृणमूल से सुप्ति पांडे, भाजपा से कल्याण चौबे व राणाघाट दक्षिण में तृणमूल से मुकुट मणि अधिकारी और भाजपा से मनोज कुमार बिश्वास के बीच मुख्य मुकाबला है।

    हिमाचल के राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा व नालागढ़ से केएल ठाकुर के त्यागपत्र के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने इन तीनों को प्रत्याशी बनाया है। मु

    ख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश देहरा से मैदान में हैं। हमीरपुर से कांग्रेस के डा. पुष्पेंद्र वर्मा प्रत्याशी हैं। नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा और भाजपा के विद्रोही हरप्रीत सैनी भी मैदान में हैं। भाजपा तीनों सीटें जीत जाती है तो भी सरकार पर किसी तरह का संकट नहीं है। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 38, भाजपा के पास 27 सीटें हैं।

    वापसी करेगी या फिर झटका लगेगा। कमलेश शाह अब यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं और कांग्रेस ने धीरन शाह को प्रत्याशी बनाया है।

    पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नकुल नाथ को क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर हार मिली। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से लेकर पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने उपचुनाव में प्रचार किया है।

    Post Views: 915

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब महिलाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की अच्छी पहल, मोदी सरकार बनाएगी मासिक धर्म अवकाश पर ये नई पॉलिसी…
    Next Article अपनी कप्तानी में KKR को बनाया चैंपियन, दो वर्ल्ड कप फाइनल में खेली धांसू पारी, ऐसा रहा इस खिलाडी का करियर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हल्दी के पानी का यह उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे ये दोष और आर्थिक संकट…

    June 10, 2026

    मानसून पर बढ़ा सस्पेंस, मौसम विभाग के दावों के बीच वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी, कहीं ये धोखा तो नहीं…

    June 10, 2026

    मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर महासंग्राम एक तरफ तारीफों के पुल, दूसरी तरफ ‘बर्बादी’ का आरोप, इस पोस्टर से मचा बवाल…

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री जी ने की विशेष प्रार्थना…

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हल्दी के पानी का यह उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे ये दोष और आर्थिक संकट…
    • मानसून पर बढ़ा सस्पेंस, मौसम विभाग के दावों के बीच वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी, कहीं ये धोखा तो नहीं…
    • मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर महासंग्राम एक तरफ तारीफों के पुल, दूसरी तरफ ‘बर्बादी’ का आरोप, इस पोस्टर से मचा बवाल…
    • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री जी ने की विशेष प्रार्थना…
    • महतारी वंदन योजना बनी इन खुशियों का आधार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?