Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या टाइट, पैडेड और अंडरवायर ब्रा पहनने से होता है ब्रेस्ट कैंसर जानिए सामने आई ये भयानक सच्चाई…
    समाचार

    क्या टाइट, पैडेड और अंडरवायर ब्रा पहनने से होता है ब्रेस्ट कैंसर जानिए सामने आई ये भयानक सच्चाई…

    By Tv 36 HindustanJuly 13, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आपको बता दे की इस समय 28 जून को हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने कैंसर डायग्नोस की घोषणा की. उन्होंने हेल्थ रिलेटेड अपडेट देते हुए कहा कि वह ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है. ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है. इसमें ब्रेस्ट की कोशिकाएं असामान्य और अनियंत्रित ढंग से बढ़ते हुए ट्यूमर का रूप ले लेती है. कैंसर की वजह से ब्रेस्ट में बनने वाली गांठों को आसानी से महसूस किया जा सकता है. लोगों के बीच यह धारणा बनी हुई है कि ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है. आज हम आपको इसी धारणा के खिलाफ तथ्यात्मक जानकारी देने जा रहे हैं.

    असल में किसी भी रिसर्च या स्टडी में ब्रेस्ट कैंसर और ब्रा पहनने के बीच अभी तक किसी खास कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, कई रिसर्च में यह जरूर साबित हुआ है कि ज्यादा टाइट या अंडरवायर ब्रा पहनने से लिंफ नोड में ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो सकता है.

    ब्रा और ब्रेस्ट कैंसर के बीच नहीं है कनेक्शन!
    कई लोग ब्रेस्ट कैंसर के लिए टाइट और अंडरवायर ब्रा को जिम्मेदार मानते हैं. हालांकि, अभी तक किसी भी स्टडी में टाइट और अंडरवायर ब्रा का स्तन कैंसर के साथ सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है. टाइट ब्रा पहनने से लिम्फ में ब्लड सर्कुलेशन बाधित होने की बात जरूर साबित हुई है लेकिन ब्रा से ब्रेस्ट कैंसर होने का अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है.

    क्या ब्लैक ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है?
    टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होने की बात की तरह ही ब्लैक ब्रा से स्तन कैंसर होने की बात भी मिसकन्सेप्शन है. इस बात में कोई सच्चाई नहीं है. ‘हेल्थ एजुकेशन आर्गेनाइजेशन’ की एक रिपोर्ट में भी इस बात का खंडन किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक ब्लैक ब्रा का ब्रेस्ट कैंसर के साथ कोई खास कनेक्शन नहीं है. खराब खानपान और जीवनशैली के अलावा मोटापे और जेनेटिक कारणों को मुख्य रूप से ब्रेस्ट कैंसर का कारक माना गया है. महिलाएं कई बार प्रेग्नेंसी के दौरान भी स्तन कैंसर का शिकार हो जाती है.

    क्या ब्रा पहन कर सोने से बढ़ जाता है ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क?
    ब्रेस्ट कैंसर और ब्रा को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई है. कई लोगों का मानना है कि टाइट और अंडरवायर ब्रा पहनकर रात में सोने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि, साइंटिफिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है. डॉ. क्यूटरस नाम के इंस्टा पेज पर इंफोर्मेटिव वीडियोज शेयर करने वाली डॉ. तान्या के मुताबिक, ब्रा और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कोई संबंध नहीं है.

    क्या टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है?
    अंडरवायर ब्रा या रात में ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा नहीं बढ़ता है. ब्रा पहनना पूरी तरह सुरक्षित है और आप आप अपने कंफर्ट के मुताबिक इसे पहनने या न पहनने का फैसला ले सकती हैं.

    पैडेड और अंडरवायर ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है?
    डॉ. तान्या ने बताया कि टाइट या अंडरवायर ब्रा के तार कभी-कभी बाहर आ जाते हैं जो बेहद दर्दनाक होता है, ऐसे ब्रा को तुरंत बदलें. खराब फिट वाली ब्रा से दर्द और नम्बनेस हो सकती है. हालांकि, ब्रेस्ट कैंसर से यह किसी भी तरह से संबंधित नहीं है.

    ब्रेस्ट कैंसर से कैसे करें बचाव?
    डॉक्टर्स के मुताबिक, मोटापा ब्रेस्ट कैंसर के सबसे बड़े कारणों में से एक है इसलिए इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए अपने वजन को नियंत्रित रखें. सही खानपान और जीवनशैली को अपना कर ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. नियमित एक्सरसाइज करें और हेल्दी खाना खाएं.

    Post Views: 915

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकौन हैं ये ‘रामन द‍िवो’ अनंत-राध‍िका की शादी में हर जगह इसे क्‍यों साथ रखती हैं नीता अंबानी, बेहद खास है इसकी वजह…
    Next Article वास्तु नियम के अनुसार इन 5 जगहों पर न रखें मोरपंख, वरना जिंदगी हो जायेगी बर्बाद…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?