Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अग्निवीर जवान 4 साल के बाद जब नौकरी से निकलते हैं, तो उन्हें किन-किन नौकरियों में कितना आरक्षण मिलता है, जाने….
    News

    अग्निवीर जवान 4 साल के बाद जब नौकरी से निकलते हैं, तो उन्हें किन-किन नौकरियों में कितना आरक्षण मिलता है, जाने….

    By Tv 36 HindustanJuly 14, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है. लेकिन अब देश में 2022 के बाद से नए नियमों के मुताबिक अग्निवार जवानों की भर्ती हो रही है. हालांकि देश की राजनीति में अग्निवीर जवानों को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. अब सवाल ये है कि अग्निवीर जवान 4 साल के बाद जब नौकरी से निकलते हैं, तो उन्हें कितना आरक्षण मिलता है? आज हम आपको बताएंगे कि अग्निवीर जवानों को किन-किन नौकरियों में आरक्षण मिलेगा.

    भारतीय सेना जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना में अभी 10 लाख से भी ज्यादा सक्रिय जवान है. भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है. लेकिन अब 14 जून साल 2022 को भारतीय सेना में बड़ा बदलाव करके अग्नि वीर स्कीम लागू हुआ है. इस योजना के तहत थल सेना, नौसेनास वायु सेवा में शामिल होने वाले नॉन ऑफिसर रैंक जवानों में 75 फीसदी जवानों की सेवा मात्र 4 साल के लिए होगी. हालांकि इस योजना के तहत भर्ती होने वाले 25% जवानों को भी पूरी सर्विस करने का मौका दिया जाता है. लेकिन अब सवाल ये है कि 4 साल की नौकरी के बाद अग्निवीर जवान क्या काम करेंगे और उनकी भर्ती कहां पर होगी. आज हम आपको बताएंगे कि अग्निवीर जवानों को किन नौकरियों में आरक्षण मिलेगा.

    कहां मिलेगा आरक्षण बता दें कि सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स), बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) और सीआरपीएफ (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रमुखों ने पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण का ऐलान किया है. सीआईएसएफ की डीजी नीना सिंह ने बताया कि भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने बताया कि पूर्व अग्निवीरों की भर्ती से सभी सुरक्षाबलों को फायदा होगा. उन्होंने बताया कि खाली पदों में से 10% पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे. वहीं सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल सिंह ने भी बताया कि पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10% आरक्षण की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि इस हिसाब से भर्ती नियमों में भी बदलाव भी किया गया है.

    नए नियमों के तहत पूर्व अग्नवीरों के लिए अब एक तय कोटा होगा. एज लिमिट में छूटपूर्व अग्निवीर जवानों को एज लिमिट और फिजिकल टेस्ट में भी छूट मिलेगा. सीआईएसएफ की डीजी नीना सिंह ने बताया कि पहले बैच में पूर्व अग्निवीरो अग्निवीरों को एज लिमिट में 5 साल और दूसरे बैच में 3 साल की छूट मिलेगी. अधिकारियों कहा कहना है कि पूर्व अग्निवीरों के पास चार साल का अनुभव होगा. इससे वो पूरी तरह से अनुशासित और अधिक प्रशिक्षित होंगे. वहीं सीआरपीएफ में भी भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी.

    Post Views: 1,435

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसिर्फ पक्षियों में ही नहीं कुछ जानवरों में भी पाया जाता है बर्ड फ्लू……
    Next Article खाली पेट लौकी का जूस पीने से मिलते हैं अनेक फायदे……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

    August 23, 2026

    प्रदेश में स्वाइन फ्लू की दस्तक, यहां मिला पहला केस, केवल बुखार नहीं, इन लक्षणों पर भी रखें नजर…

    August 23, 2026

    सावन सोमवार में महादेव को प्रसन्न करने करें ये उपाय, बरसेगी कृपा, परेशानी होगी दूर…

    August 23, 2026

    डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल से 67 साल के बुजुर्ग को ऐसे फंसाया, फिर मोबाइल चोरी कर उड़ाए इतने लाख रुपये; दो महिलाएं गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    • प्रदेश में स्वाइन फ्लू की दस्तक, यहां मिला पहला केस, केवल बुखार नहीं, इन लक्षणों पर भी रखें नजर…
    • सावन सोमवार में महादेव को प्रसन्न करने करें ये उपाय, बरसेगी कृपा, परेशानी होगी दूर…
    • डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल से 67 साल के बुजुर्ग को ऐसे फंसाया, फिर मोबाइल चोरी कर उड़ाए इतने लाख रुपये; दो महिलाएं गिरफ्तार…
    • आज का मौसम 13 घंटे के अंदर इन 19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 60 की रफ्तार से हवा IMD अपडेट जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?