Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आप सुबह उठकर 10 मिनट बजा लें ताली, तो ये फायदे हैरान न कर दें तो कहना…
    समाचार

    अगर आप सुबह उठकर 10 मिनट बजा लें ताली, तो ये फायदे हैरान न कर दें तो कहना…

    By Tv 36 HindustanJuly 15, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सुबह-सवेरे पार्क के एक कोने में घेरा बनाकर बैठे बड़े-बुजुर्गों को आपने भी जरूर देखा होगा। ऐसे में, उन्हें जोर-जोर से ताली बजाते देखकर आपके मन में भी यह सवाल जरूर उठा होगा, कि भला ये लोग ऐसा क्यूं करते हैं? बता दें, कि पढ़ने में कितना भी अजीब क्यों न लगे, लेकिन सच यही है कि ताली बजाने से शरीर के कई एनर्जी प्वाइंट्स पर दबाव पड़ता है। इसे एक तरह की थेरेपी ही समझिए, जिससे कई बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। क्लैपिंग थेरेपी की मदद से आप फिजिकल और मेंटल हेल्थ में भी सुधार ला सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं सुबह-सवेरे ताली बजाने के 5 हैरतअंगेज फायदे।

    मूड को बनाए बेहतर
    मूड को बेहतर बनाने के लिहाज से भी ताली बजाना अच्छा रहता है। इससे शरीर और दिमाग दोनों को मजबूती मिलती है और आप दिनभर पॉजिटिव महसूस करते हैं। बता दें, इससे एनर्जी प्‍वाइंट्स भी एक्टिवेट हो जाते हैं, जो किसी एक्सरसाइज या योग के जैसा ही फायदा देते हैं।

    ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
    अगर आपकी पीठ या गर्दन में भी अकड़न रहती है, तो क्लैपिंग थेरेपी काफी कारगर है। बता दें, कि इससे मांसपेशियों में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है, जो खासतौर से गर्दन और पीठ को आराम पहुंचाता है। यही नहीं, इससे हाइपरटेंशन, मोटापा या क्रोनिक बीमारियों से ग्रसित लोगों को भी काफी फायदा मिलता है।

    कम होता है गठिया का जोखिम
    सुबह उठकर ताली बजाने से नसों में ब्लड फ्लो बेहतर किया जा सकता है, जिससे गठिया के रोग का भी खतरा कम होता है। कई स्टडीज बताती हैं कि एक दिन में 300-400 ताली बजाने से शरीर में रक्त का संचार तेज होता है, जिससे जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।

    हार्ट को रखे हेल्दी
    ताली बजाना आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बचाता है। बता दें, इससे ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में मदद मिलती है और हार्ट, लिवर के साथ-साथ फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहती हैं।

    हेयर फॉल से छुटकारा
    हेयर फॉल से जूझ रहे लोगों के लिए भी ताली बजाना काफी फायदेमंद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हाथों में होने वाले इस घर्षण से सिर के बालों को भी काफी फायदा मिलता है, क्योंकि हाथों की ये नसें सीधा ब्रेन से जुड़ी होती हैं।

    क्या है ताली बजाने का सही तरीका?
    क्लैपिंग थेरेपी के भरपूर फायदे लेने के लिए इसका सही तरीका जानना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको सबसे पहले सुबह जल्दी उठना होगा और फिर कमर को सीधा रखकर बॉडी को ऊपर खींचते हुए ताली बजानी होगी। इस दौरान बीच-बीच में आप अपने मुताबिक थोड़ा ब्रेक भी ले सकते हैं। साथ ही, ताली बजाने से पहले आप हथेलियों पर थोड़ा तेल भी लगा सकते हैं, जो कि दिमाग को रिलैक्स करने में काफी मदद करता है।

    Post Views: 1,425

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज सोमवार के दिन जरूर करें बेलपत्र और काले तिल से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी कोसो दूर…
    Next Article विधि एवं न्याय मंत्रालय इस दिन शुरू करेगा ,हमारा संविधान हमारा सम्मान पोर्टल जाने यहां से…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…

    May 1, 2026

    19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…

    May 1, 2026

    आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…

    May 1, 2026

    प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से…
    • 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलिंडर 993 रुपये महंगा, 3179 में मिलेगा, बाहर खाना होगा और महंगा…
    • आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस जानिए इसकी ये वजह…
    • प्रदेश की समृद्ध परंपरा और ज्ञान विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक…
    • योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?