नई दिल्ली:- अखिलेश यादव के भाजपा में अंदरूनी कलह का आरोप लगाए जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार किया था। केशव मौर्य ने कहा था कि भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है, सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहराएगी।
