Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जिम करने के बाद मांसपेशियों में होता है दर्द तो अपनाएं यह टिप्स…….
    News

    जिम करने के बाद मांसपेशियों में होता है दर्द तो अपनाएं यह टिप्स…….

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : जिम ज्वाइन करने के शुरुआती दिनों में मसल्स पेन होना आम बात है. कुछ दिनों तक यह दर्द पूरे शरीर में रहता है. दौड़ना, साइकलिंग या वेट ट्रेनिंग के दौरान दर्द होता ही है. दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब भी हम वर्कआउट करना शुरू करते हैं तो हमारी मांसपेशियां एक्टिविटी करने के लिए तैयार नहीं होती है.

    उदाहरण के तौर पर समझिए जैसे हम जब पहली बार वेट ट्रेनिंग करते हैं तो हमारी मांसपेशियां वजन उठाने के लिए तैयार नहीं रहती है. जब हम अचानक से एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर पर खिंचाव और दबाव पड़ने लगता है. जिसके कारण शरीर को काफी ज्यादा नुकसान होता है. जिसके कारण दर्द, सूजन और अकड़न महसूस होती है.

    स्ट्रेच करें

    जिम करने के बाद मांसपेशियों को स्ट्रेच करना बेहद जरूरी होता है. स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां ढीली पड़ती है और इसके मसल्स में खिंचाव कम होता है. जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हमारी मांसपेशियां सिकुड़ने लगती है. स्ट्रेचिंग करने से मसल्स वापस अपनी स्थिति में आ जाती है. यह मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाती है.

    जब भी आप एक्सरसाइज करने के बाद ठंडे हो जाए तो 5-10 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग जरूर करें. इससे मांसपेशियों में होने वाले दर्द और थकान कम होने लगती है. बॉडी को गर्म रखेंएक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों को गर्म रखने से काफी राहत मिलती है.

    गर्म पानी से नहाएं या हॉट पैक लगाने से मांसपेशियां को आराम मिलती हैं. दरअसल, गर्मी से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे मांसपेशियों को अच्छे तरीके से ऑक्सीजन के साथ-साथ पोषक तत्व मिलते हैं. इसके अलावा गर्मी से मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है जिससे खिंचाव या टाइटनेस की समस्या दूर हो जाती है. इसलिए अगर आपकी मांसपेशियां एक्सरसाइज के बाद दर्द कर रही है तो 15-20 मिनट तक हॉट पैक लगाकर या गर्म पानी से नहाएं.इससे तुरंत राहत मिलेगी. मालिश करेंजब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हमारी मांसपेशियों में खिंचाव होता है.

    मांसपेशियों को मसाज करने से दर्द दूर होता है. मालिश करने से से पोषक तत्व व ऑक्सीजन आसानी से मांसपेशियों तक पहुंचते हैं, जिससे मांसपेशियों का दर्द कम होता है. इसलिए अगर एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों में दर्द हो रहा हो तो 10-15 मिनट तक उन मांसपेशियों को हल्के हाथों से मालिश करना चाहिए. इससे तुरंत आराम महसूस होगा. लेकिन मालिश के दौरान दबाव ज्यादा न दें. शरीर के हिसाब से खूब पानी पिएंएक्सरसाइज के बाद शरीर के जरूरत के हिसाब से पानी पीना बहुत जरूरी होता है.

    पानी से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है साथ ही मांसपेशियों की अकड़न भी कम होती है.जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो हमारा शरीर पसीना निकालता है जिससे शरीर से पानी बाहर निकल जाता है. पानी की कमी से मांसपेशियां कड़ी और खिंची हुई महसूस होती हैं. इसलिए एक्सरसाइज के बाद शरीर के हिसाब से भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट हो जाता है. पानी से मांसपेशियों में दर्द कम होता है और उन्हें आराम मिलता है.

    Post Views: 1,010

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस तरह होती है कर्मचारियों के ग्रेच्युटी की कैलकुलेशन……..
    Next Article यूट्यूब पर जिस फीचर का लोगों को इंतजार था, वो आधिकारिक तौर पर रोलआउट हुआ……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?