Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यूट्यूब पर जिस फीचर का लोगों को इंतजार था, वो आधिकारिक तौर पर रोलआउट हुआ……
    News

    यूट्यूब पर जिस फीचर का लोगों को इंतजार था, वो आधिकारिक तौर पर रोलआउट हुआ……

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : सोशल मीडिया के मशहूर प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर जिस फीचर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, आखिरकार वो आधिकारिक तौर पर रोलआउट हो गया है। यूट्यूब म्यूजिक ने साउंड सर्च फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए पेश कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद अब यूजर्स आसानी से किसी भी गाने को हम्मिंग, गाकर और थोड़े से सुर लगाकर खोज सकते हैं। साउंड सर्च फीचर से होगी आसानी इससे पहले यह फीचर कुछ ही यूजर्स के लिए उपलब्ध था, मगर अब बड़े स्तर पर इसे जारी कर दिया गया है। गाने की पहचान करने के लिए एआई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे यूजर्स को काफी बड़ी सुविधा मिलेगी। यूजर्स वेवफॉर्म आइकन पर क्लिक करके यूट्यूब म्यूजिक सर्च बार में साउंड सर्च फीचर का लाभ उठा सकते हैं। यूट्यूब म्यूजिक के इस नए एडिशन से लोगों को गाने का आनंद लेने में मजा आएगा। ऐसे में जिन यूजर्स को गाने के बारे में थोड़ी जानकारी होगी, वो भी अब इस फीचर की सहायता से आसानी से गाने को तलाशकर उसका आनंद ले पाएंगे।

    इस तरह करें साउंड सर्च फीचर का इस्तेमाल सबसे पहले अपने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस में यूट्यूब म्यूजिक एप को खोलें। अपनी पसंद का गाना तलाशने के लिए सबसे ऊपर दिए गए सर्च बार के विकल्प पर जाएं। इसके बाद माइक्रोफोन आइकन के आगे वेवफॉर्म आइकन को तलाशें, फिर साउंड सर्च के लिए उस पर क्लिक करें। इसके बाद आप जिस भी गाने को खोज रहे हैं, उसका थोड़ा सा राग का अंश या हम्मिंग का सहारा लें। अगर आप थोड़ा सा गाना जानते हैं तो उसे गाएं।

    इसके बाद यूट्यूब म्यूजिक एआई फीचर आपके द्वारा दिए गए संदेश का विश्लेषण करके एप में मौजूद उससे जुड़े हुए परिणाम आपके सामने पेश कर देगा। हालांकि, आप गाने को जितना साफ और सीधा बोलेंगे, साउंड सर्च फीचर उतना बेहतर परिणाम देगा। इसके साथ ही किसी भी गाने को थोड़ा ज्यादा देर तक बोलने की कोशिश करें, ताकि एआई आसानी से उसे खोज सकें।

    Post Views: 695

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजिम करने के बाद मांसपेशियों में होता है दर्द तो अपनाएं यह टिप्स…….
    Next Article इन पांच लक्षणों से पता चलता है शरीर में है पानी की कमी…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?