Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » निपाह वायरस से पहली मौत के बाद मचा हड़कंप जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के ये तरीके…
    समाचार

    निपाह वायरस से पहली मौत के बाद मचा हड़कंप जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के ये तरीके…

    By Tv 36 HindustanJuly 22, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें, तो यह इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। बता दें, इसे चमगादड़ों और सूअरों में सबसे ज्यादा संक्रामक माना गया है। केरल में एक बार फिर से इस वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा है। ताजा मामला केरल के मलप्पुरम जिले से सामने आया है, जहां 14 साल के किशोर की निपाह वायरस के लिए पॉजिटिव आने के बाद मौत हो गई है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि कितना खतरनाक है यह वायरस, क्या हो सकते हैं इसके कारण, किन लक्षणों से कर सकते हैं इसकी पहचान और क्या हैं बचाव के तरीके।

    क्या है निपाह वायरस?
    सबसे पहले निपाह वायरस की पहचान साल 1998-99 की गई थी। मलेशिया के कम्पंग सुंगाई निपाह नामक जगह से इसके मामले सामने आए थे। उस वक्त 250 से ज्यादा लोगों में इसके संक्रमण की जानकारी सामने आई थी। बता दें, यह पहला मौका था जब इस वायरस ने अपना कोहराम मचाया था।

    कितना खतरनाक है निपाह?
    पहली बार कम्‍पंग सुंगाई निपाह में जब इस वायरस के मामले सामने आए थे, तो इसके वाहक और कोई नहीं, बल्कि सूअर ही बने थे। बता दें, इस दौरान अस्पतालों में करीब 40 फीसदी लोगों ने जान गंवाई थी। इसकी मृत्‍यु दर ही एक वजह है, जिसके चलते हाल के दिनों में केरल में इस वायरस के बढ़ते मामलों ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। वैज्ञानिकों की मानें, तो हर चार में से तीन संक्रमण वाली बीमारियां जानवरों से ही इंसानों में फैलती हैं।

    निपाह वायरस संक्रमण के कारण
    आमतौर पर निपाह वायरस फलाहारी चमगादड़ों से इंसानों में फैलता है। संक्रमित चमगादड़ों के संपर्क में आने, उनकी लार या दूषित भोजन इस वायरस के फैलने का कारण हो सकते हैं। कुछ मामलों में इस वायरस का मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण भी देखा है, खासतौर से नाक या मुंह के संपर्क में आने और तरल पदार्थों के माध्यम से।

    कैसे दिखते हैं शरीर में निपाह के लक्षण?
    बुखार
    उल्टी
    डायरिया
    सिरदर्द
    मांसपेशियों में दर्द
    दौरे पड़ना या भ्रम की स्थिति
    सांस लेने में कठिनाई
    खांसी और गले में खराश
    एन्सेफलाइटिस

    निपाह संक्रमण का इलाज
    निपाह वायरस के संक्रमण में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी को प्रभावी माना जाता है। बता दें, भारत सरकार ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी मंगाई थी। फिलहाल देश में इस संक्रमण के खिलाफ कोई टीका मौजूद नहीं है। यह संक्रमित जानवर और लोगों के संपर्क में आने से फैलता है, यही वजह है कि सरकार की ओर से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है।

    निपाह वायरस से बचाव के तरीके
    विश्व स्वास्थ्य संगठन इस संक्रमण के प्रकोप वाले क्षेत्रों में फलाहारी चमगादड़ों और सूअरों के संपर्क से दूर रहने की सलाह देता है। इसके अलावा कच्चे या अधपके फलों के सेवन से बचने और भोजन को अच्छे से पकाकर खाने की सलाह दी जाती है। बार-बार हाथ धोना और पर्सनल हाइजीन से जुड़ी आदतों को अपनाकर इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

    Post Views: 510

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज होगी सुनवाई कांवड़ यात्रा मार्ग पर ‘नेम प्लेट’ लगाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका जानें क्या हैं पूरा मामला…
    Next Article ऐसे हुई थी मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की स्थापना, शिव परिवार से है संबंध, जानें पौराणिक कहानी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत के आधे से ज्यादा जिले हाई-रिस्क में, 76% आबादी खतरे में, MP में दो दिन चढ़ेगा पारा, प्रदेश में नहीं बदलेगा मौसम…

    March 8, 2026

    महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…

    March 8, 2026

    अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले ब्रह्मचारी को जान से मारने की कोशिश, धारदार हथियार से किया गया हमला…

    March 8, 2026

    फाइनल से पहले बड़ा सवाल आखिर क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे वरुण चक्रवर्ती कप्तान सूर्या ने दिया संकेत…

    March 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत के आधे से ज्यादा जिले हाई-रिस्क में, 76% आबादी खतरे में, MP में दो दिन चढ़ेगा पारा, प्रदेश में नहीं बदलेगा मौसम…
    • महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…
    • अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले ब्रह्मचारी को जान से मारने की कोशिश, धारदार हथियार से किया गया हमला…
    • फाइनल से पहले बड़ा सवाल आखिर क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे वरुण चक्रवर्ती कप्तान सूर्या ने दिया संकेत…
    • आज का राशिफल जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?