नई दिल्ली:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश कर रही हैं. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार जाति, धर्म या लिंग से परे सभी भारतीयों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित कर रही है. उन्होंने कहा कि बजट चार प्रमुख वर्गों – गरीब, महिला, युवा और किसान पर केंद्रित होगा. इस साल का बजट पिछले तीन सालों की तरह कागज रहित है. यह मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट है.
वित्त मंत्री ने कहा कि पांच योजनाएं 5 वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जिसके लिए 2 लाख करोड़ रुपये का केंद्रीय खर्च होगा. वित्त मंत्री ने सीधे तौर पर शुरुआत की, नौकरियों, कौशल विकास, युवाओं, कृषि और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया.
रोजगार से जुड़े प्रोत्साहनों के लिए तीन योजनाएं
नए कर्मचारियों के लिए एक महीने का वेतन
विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन
नियोक्ताओं को सहायता
वित्त मंत्री ने कहा कि पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को एक महीने का वेतन 15,000 रुपये तक डीबीटी, पात्रता सीमा 1 लाख रुपये प्रति माह होगी. इसके साथ ही कहा कि 210 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा.
विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन, ईपीएफओ अंशदान के संबंध में निर्दिष्ट पैमाने पर प्रोत्साहन दी जाएगी. 30 लाख युवा रोजगार में प्रवेश करेंगे और उनके नियोक्ता लाभान्वित होंगे.
