Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » फास्ट ट्रैक, नई वंदे मेट्रो और नमो रेल की आस,महिलाओं, स्टूडेंट्स और मरीजों को उम्मीद…
    News

    फास्ट ट्रैक, नई वंदे मेट्रो और नमो रेल की आस,महिलाओं, स्टूडेंट्स और मरीजों को उम्मीद…

    By Tv 36 HindustanJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- केंद्र सरकार की तरफ से संसद में पेश किए जाने वाले बजट से दिल्ली सरकार और आम लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं. लोगों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार की दिल्ली से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर बजट के चलते किसी तरह की कोई अड़चन नहीं आएगी. वहीं दिल्ली के नौकरीपेशा लोग भी आयकर छूट सीमा बढ़ाए जाने और इनकम टैक्स स्लैब में परिवर्तन किए जाने की आस लगाए बैठे हैं.

    रेलवे के लिए लोगों ने क्या लगा रखी हैं उम्मीदें

    दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और विस्तार के लिए भी बजट का प्रावधान किया जाता है. आने वाले समय दिल्ली से अलवर के बीच 104 किलोमीटर की नई रेल लाइन के अलावा दिल्ली से सहारनपुर बाईपास के बीच 175 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक बिछाया जाना है. इसके अलावा नई दिल्ली से तिलक ब्रिज के बीच दो नई लाइन बिछाने की योजना प्रस्तावित है. दिल्ली सब्जी मंडी और नई दिल्ली के बीच अतिरिक्त लाइन बिछाने की भी योजना है. इसलिए इन सब योजनाओं के लिए केंद्रीय बजट में पर्याप्त फंड होने पर ही समय पर काम संभव हो सकेगा. तभी दिल्ली वालों को भी इसका लाभ मिलेगा, यह उम्मीद जनता लगाए बैठी है.

    ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए क्या मिलेगा ?

    दिल्ली पुलिस पर दिल्ली के कानून व्यवस्था को बनाए रखने के अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट की भी जिम्मेदारी होती है. पर्याप्त रकम मिलने पर ही दिल्ली पुलिस और हाईटेक हो पाएगी. ट्रैफिक नेटवर्क बेहतर हो सकेगा, कम्युनिकेशन नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है.

    सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्या-क्या है?

    दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस व अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के जिम्मे है. दिल्ली सरकार को इस मद में एक भी रुपया खर्च नहीं करना होता है. इसलिए केंद्र सरकार की बजट से दिल्ली सरकार आस लगाए रहती है कि दिल्ली पुलिस को पर्याप्त बजट मिले. फरवरी में केंद्र सरकार द्वारा पेश अंतरिम बजट में दिल्ली पुलिस को 11397 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे. जो गत वर्ष के मुकाबले 534 करोड़ कम था.

    मेडिकल के लिए क्या-क्या मिलेगा ?

    दिल्ली एम्स और राम मनोहर लोहिया जैसे मेडिकल इंस्टिट्यूट के लिए भी केंद्र सरकार बजट देती है. इस बार भी वे पर्याप्त बजट की आस लगाए हुए हैं. यहां इलाज कराने वालों में अच्छी खासी संख्या दिल्ली के लोगों की होती है. दिल्ली सरकार ये भी उम्मीद लगाए रखती है कि इन अस्पतालों के अलावा सफदरजंग, लेडी हार्डिंग, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद जैसे केंद्रीय मेडिकल संस्थानों के लिए पर्याप्त बजट मिले.

    एक्सप्रेसवे और पेरीफेरल निर्माण के लिए क्या

    दिल्ली को जोड़ने वाली एक्सप्रेसवे और पेरीफेरल निर्माण अंतिम चरण में है. उसके लिए पर्याप्त फंड को लेकर दिल्लीवासी और आप सरकार उम्मीद लगाए बैठी है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल बन जाने से अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियां बिना दिल्ली में प्रवेश किए ही गंतव्य की ओर चली जाएंगी और इससे दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी.

    केंद्रीय करों में से 10 हज़ार करोड़ रुपये देने की मांग

    अभी तक केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार की प्रतिक्रिया यही रही है कि उन्हें निराशा हाथ लगी है. दो दिन पहले ही दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा था कि दिल्ली वाले 2 लाख करोड़ रुपये इनकम टैक्स देते हैं. लेकिन बजट में दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार सिर्फ औपचारिकता पूरा करने के लिए पैसे देती है. इस बार दिल्ली सरकार ने केंद्रीय करों में से 10 हज़ार करोड़ रुपये देने की मांग की है.

    Post Views: 1,105

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबजट भाषण के बीच शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 144 अंक ऊपर, निफ्टी 24,500 के नीचे…
    Next Article शिक्षा बजट 2024 के लिए मोदी सरकार ने खोला खुशियों का खजाना, किया ये बड़ा ऐलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लाडली बहनों के लिए आज ‘सुपर संडे’, CM आज 1.29 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे 1836 करोड़ रुपये…

    April 12, 2026

    हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- जब लाडली बहना को 1500 रुपये तो दिव्यांगों को मात्र 600 क्यों…

    April 12, 2026

    तो इसलिए रद्द हो जाएगा आधार कार्ड और पासपोर्ट, लागू किए सख्त नियम, पाकिस्तान भेज रहा ये जहर…

    April 12, 2026

    जनगणना 2027 राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाडली बहनों के लिए आज ‘सुपर संडे’, CM आज 1.29 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे 1836 करोड़ रुपये…
    • हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- जब लाडली बहना को 1500 रुपये तो दिव्यांगों को मात्र 600 क्यों…
    • तो इसलिए रद्द हो जाएगा आधार कार्ड और पासपोर्ट, लागू किए सख्त नियम, पाकिस्तान भेज रहा ये जहर…
    • जनगणना 2027 राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…
    • आज का राशिफल इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?