इंदौर:- सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में कई भक्त भगवान शिव के निमित्त व्रत रखते हैं। सावन सोमवार का व्रत रखने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। लेकिन व्रत में क्या खाया जाए और क्या नहीं, इसे लेकर हमेशा कन्फ्यूजन बना रहता है।
ऐसे में यदि आप वर्किंग वूमन या मैन हैं, तो व्रत रखना और भी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप सावन के महीने के साथ-साथ जब भी व्रत रखेंगे, तो डाइट में आसानी होगी।
वर्किंग वुमन के लिए व्रत डाइट
वर्किंग वुमन सुबह के नाश्ते में फल और दूध शामिल करें।
दोपहर के टिफिन में दही, पनीर, सलाद और साबूदाने की खिचड़ी लेकर जाएं।
खिचड़ी में मूंगफली, अखरोट, बादाम अधिक मात्रा में डालें।
रात के खाने में पारंपरिक भारतीय थाली शामिल करें।
वर्किंग मैन के लिए व्रत डाइट
वर्किंग मैन 100 ग्राम पनीर दोपहर में खाएं।
200 से 400 मिली दही की लस्सी पीएं। इससे प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की कमी नहीं होगी।
दिन में एक मुट्ठी अखरोट-बादाम खाएं। दिन में दो मुट्ठी मूंगफली खा सकते हैं।
200 ग्राम फल प्रतिदिन खाएं। एक गिलास जूस भी पीएं। इससे पोषक तत्व मिलेंगे।
एक वक्त सुपाच्य और पारंपरिक भोजन करें।
एक समय के भोजन में पारंपरिक थाली लें
होम मेकर प्रोटीन, फाइबर और तरल पदार्थ से भरपूर चीजों का सेवन करें। घर में होने के बावजूद भी उन्हें अधिक कार्य करना पड़ता होता है, इसलिए आहार में सीड, नट, नारियल पानी, नींबू पानी और दूध-दही का सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मात्रा शामिल करें।
सीटिंग वर्क, जिन्हें ऑफिस में अधिक देर तक बैठकर कार्य करना पड़ता है, वे खाने में वसा और शर्करा की मात्रा कम रखें। सुपाच्य भोजन करें। अन्न के स्थान पर फल का सेवन अधिक करें। एक समय के भोजन में पारंपरिक थाली को शामिल करें।
