नई दिल्ली:- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया। ये उनका लगातार 7वां बजट है। इस बार बजट में महिला, युवा और किसानों पर फोकस रहा।
वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट पेश करते हुए किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने एलान किया कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्राम पंचायत इस योजना को लागू करना चाहेंगे वहां बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘दालों और तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं।”
किसान क्रेडिट कार्ड लागू होगा
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेशों के साथ साझेदारी करके केंद्र सरकार डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का काम करेगी। 400 जिलों को इसके दायरे में लाया जाएगा। किसानों की जमीन को फार्मर लैंड रजिस्ट्री के तहत लाया जाएगा। पांच और राज्यों में किसान क्रेडिट कार्ड लागू किया जाएगा।
खबर अपडेट की जा रही है।
