नई दिल्ली:- मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट पेश किया जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार लोकसभा में बजट भाषण पढ़ रही हैं। बजट भाषण से हर वर्ग को बड़ी उम्मीद है। खासतौर पर महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और किसानों को लेकर किए जाने वाले ऐलान पर सभी की नजर रहेगी। आयुष्मान योजना, लखपति दीदी और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के विस्तार पर वित्त मंत्री घोषणाएं कर सकती हैं। सरकार के सामने देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य और गरीब तथा मध्यमवर्ग से महंगाई का बोझ कम करने की चुनौती है।
बिना गारंटी लोन
सरकार छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी के लोन देगी।
मुद्रा लोन सीमा बढ़ाई गई
मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दी गई है।
पीएम आवास योजना का दायरा बढ़ा
पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त आवास बनाए जाएंगे।
पहली जॉब के साथ ही खाते में आएंगे 15000 रुपए
कम सैलरी वालों को सरकारी मदद मिलेगी।
पहली नौकरी में एक महीने का भत्ता मिलेगा।
पहली जॉब के साथ ही खाते में आएंगे 15000 रुपए।
आंध्र के लिए वित्तीय पैकेज
आंध्र प्रदेश के लिए केंद्र सरकार ने स्पेशल वित्तीय पैकेज की घोषणा की है। इससे वहां के किसानों की स्थिति सुधरेगा।
बजट की प्राथमिकताएं
कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और लचीलापन
रोजगार एवं कौशल
समावेशी मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक न्याय
विनिर्माण एवं सेवाएं
शहरी विकास
ऊर्जा संरक्षण
अवसंरचना
नवाचार, अनुसंधान एवं विकास
नई पीढ़ी के सुधार
हायर एजुकेशन के लिए आसान लोन
हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा।
कृषि क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा
कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है।
महिला रोजगार पर फोकस
वित्त मंत्री ने रोजगार पर 3 योजनाओं की घोषणा की। युवाओं के साथ ही महिलाओं के रोजगार पर फोकस रहेगा।
अब तक की बड़ी बातें
अन्न योजना एक साल के लिए बढ़ी
रोजगार बढ़ाने के लिए तीन योजनाएं
50 लाख रोजगार पर रहेगा जोर
10 हजार बायो रिसर्च केंद्र बनेंगे
अब तक की बड़ी बातें
भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है।
विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
सभी के विकास के लिए बजट तैयार किया गया है।
रोजगार बढ़ाने पर सरकार का ध्यान है।
गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर फोकस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के शुरू में कहा, ‘मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। भारत में महंगाई दर लगातार कम हो रही है। ये बजट गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर फोकस है।’
