Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस विटामिन की कमी से महिला पुरुषों की प्रजनन क्षमता में आती है कमी…….
    News

    इस विटामिन की कमी से महिला पुरुषों की प्रजनन क्षमता में आती है कमी…….

    By Tv 36 HindustanJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100?
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आप सभी विटामिन डी के फायदे और नुकसान से वाकिफ होंगे। विटामिन डी की कमी से आपके शरीर पर होने वाले हानिकारक प्रभावों में सबसे प्रसिद्ध है, हड्डियों का कमजोर होना। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि विटामिन डी की कमी से आपके माँ बनने का सपना भी चकनाचूर हो सकता है। आजकल जिस तरह की जीवनशैली हम जी रहे हैं वैसे में लोगों का सीधे सीधे धुप से सामना कम होता है। ऐसे में आप विटामिन डी के प्राकृतिक स्रोत से वंचित रह जाते हैं और शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। इसकी कमी से महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी पर प्रभाव पड़ता है। जहाँ महिलाओं में कन्सीव करने की समस्या देखी जाती है वहीँ पुरुषों में शुक्राणु की गुणवत्ता पर इसका असर होता है।

    आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा से हुयी बातचीत में उन्होंने बताया कि विटामिन डी की कमी से आपकी फैमिली प्लानिंग का सपना अधूरा रह सकता है। ऐसी महिलाओं को प्राकृत रूप से माँ बनने में तो दिक्कत होती है लेकिन इनके ऊपर आईवीएफ जैसी तकनीक का असर भी नहीं हो पाता है। जिन महिलाओं में विटामिन डी की कमी होती है उनके एग की क्वालिटी अन्य महिलाओं की तुलना में कमतर होती है। एक अध्यन से पता चला है कि विटामिन डी की कमी होने पर महिलाओं को प्राकृत रूप से माँ बनने में भी दिक्कत होती है और किसी तकनीक का इस्तेमाल करने पर भी ऐसी महिलाओं के माँ बनने की सम्भावना कम होती है।

    विटमिन डी की कमी से होने वाली अन्य परेशानीजो महिलाएं गर्भवती हैं अगर उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो उनको भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जो गर्भवती महिलाएं विटामिन डी की कमी से जूझ रही होती हैं उन्हें सामान्य विटामिन डी वाली महिलाओं की तुलना में अन्य बिमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज आदि की समस्या होने का भी जोखिम बना रहता है। ऐसी महिलाएं अंदरूनी तौर पर कमजोर हो जाती हैं, जिसकी वजह से बच्चे का वजन भी कम हो जाता है और इनके साथ निर्धारित समय से पूर्व ही बच्चे पैदा होने का खतरा बना रहता है।विटामिन डी की कमी से पुरुष फर्टिलिटी पर पड़ने वाले प्रभावजिन पुरुषों में विटामिन डी की कमी होती है उनकी प्रजनन क्षमता सामान्य विटामिन डी वाले पुरुषों की तुलना में कम होती है।

    ऐसे पुरुषों को पिता बनने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके स्पर्म की क्वालिटी तथा उसकी गतिशीलता विटामिन डी की कमी से प्रभावित होती है। जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है उनके शरीर में कैल्शियम की भी कमी हो जाती है। कैल्सियम की कमी की वजह से स्पर्म की गतिशीलता कम हो जाती है।

    Post Views: 685

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफ्लिपकार्ट से बजाज की बाइक खरीदने पर मिल रही भारी छूट……
    Next Article दिन में हो या रात अब कीचड़ में नहीं चलना पड़ता बरसाती लाल को, बरसात में गाँव की गलियां हुई पक्की, घर भी होने वाला है पक्का…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लाडली बहनों के लिए आज ‘सुपर संडे’, CM आज 1.29 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे 1836 करोड़ रुपये…

    April 12, 2026

    हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- जब लाडली बहना को 1500 रुपये तो दिव्यांगों को मात्र 600 क्यों…

    April 12, 2026

    तो इसलिए रद्द हो जाएगा आधार कार्ड और पासपोर्ट, लागू किए सख्त नियम, पाकिस्तान भेज रहा ये जहर…

    April 12, 2026

    जनगणना 2027 राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाडली बहनों के लिए आज ‘सुपर संडे’, CM आज 1.29 करोड़ बहनों के खातों में भेजेंगे 1836 करोड़ रुपये…
    • हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- जब लाडली बहना को 1500 रुपये तो दिव्यांगों को मात्र 600 क्यों…
    • तो इसलिए रद्द हो जाएगा आधार कार्ड और पासपोर्ट, लागू किए सख्त नियम, पाकिस्तान भेज रहा ये जहर…
    • जनगणना 2027 राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…
    • आज का राशिफल इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?