Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रपति भवन के अंदर स्थित दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल दिया गया, अब रहेगा यह नाम….
    News

    राष्ट्रपति भवन के अंदर स्थित दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल दिया गया, अब रहेगा यह नाम….

    By Tv 36 HindustanJuly 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 80?
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली।राष्ट्रपति भवन की तरफ से गुरुवार को जानकारी दी गई है कि राष्ट्रपति भवन के अंदर स्थित दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल दिया गया है। राष्ट्रपति भवन के द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक, दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप और अशोक हॉल का नाम अशोक मंडप होगा

    ।राष्ट्रपति भवन तक लोगों की पहुंच बढ़ाने के लिए लिया गया फैसलाराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि राष्ट्रपति भवन देश का प्रतीक है और समृद्ध विरासत का संकेत देता है। लगातार यह प्रयास किए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति भवन तक लोगों की पहुंच बढ़ाई जाए। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन की पहचान को भारतीय संस्कृति के मूल्यों और भावनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी विचार के आधार पर ही राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप रहेगा।

    लोकतंत्र में दरबार जैसा शब्द नहीं-राष्ट्रपति सचिवालयराष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया कि भारत अब एक गणतंत्र है। ऐसे में दरबार जैसा शब्द इस्तेमाल करना सही नहीं है। भारतीय समाज में गणतंत्र की परिभाषा प्रचाीन है। इसलिए दरबार हॉल का नाम अब गणतंत्र मंडप कर दिया गया है। वहीं अशोक हॉल का इस्तेमाल बॉलरूम के तौर पर होता रहा है। अशोक का अर्थ होता है- किसी भी तरह के शोक से मुक्त होना है। ऐसे में अशोक नाम को बनाए रखा जाएगा, लेकिन उसके साथ अब हॉल की जगह मंडप शब्द जोड़ा जाएगा।कब होता है इनका इस्तेमाल? बता दें कि दरबार हॉल का इस्तेमाल राष्ट्रपति भवन में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजन के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय सम्मान भी यहीं पर प्रदान किए जाते हैं। वहीं, अशोक हॉल का इस्तेमाल बॉलरूम के तौर पर होता रहा है।

    नाम बदलने पर सरकार ने क्या दलीलें दी?अशोक हॉल का नाम बदलने के फैसले पर सरकार ने कहा कि ‘अशोक मंडप’ नाम ‘भाषा में एकरूपता लाता है और अंग्रेजीकरण के निशान मिटाता है’ और इसके साथ ही ‘अशोक’ शब्द से जुड़े मूल मूल्यों को भी बरकरार रखता है।इसके अलावा बयान में कहा गया है, “अशोक शब्द का अर्थ है- वह व्यक्ति जो ‘सभी कष्टों से मुक्त’ हो या ‘किसी भी दुख से ना जुड़ा’ हो। इसके साथ ही, ‘अशोक’ का मतलब सम्राट अशोक से है, जो एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का प्रतीक हैं। भारत गणराज्य का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ में अशोक का सिंह शीर्ष है. यह शब्द अशोक वृक्ष को भी संदर्भित करता है, जिसका भारतीय धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति में भी गहरा महत्व है।”यह शहंशाह की अवधारणा- प्रियंका गांधीदरबार हॉल का नाम बदले जाने के बाद कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर पटलवार किया है. उन्होंने कहा, “दरबार की कोई अवधारणा नहीं है, लेकिन ‘शहंशाह’ की अवधारणा है।”

    Post Views: 1,145

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस ग्रह के ऊपरी परत के नीचे है 10 मील मोटा हीरे का आवरण……..
    Next Article आज टैरो राशिफल शुक्रादित्य योग से मेष समेत इन 5 राशियों के लोग धन संपत्ति से होंगे मालामाल, मां लक्ष्मी भी रहेंगे प्रसन्न…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नवदुर्गा के 9 रूपों में ऐसे दिखती हैं महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की शक्तियां…

    October 14, 2026

    महिला सुरक्षा को लेकर अलर्ट 50 हजार नए CCTV कैमरे लगेंगे, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद सरकार की तैयारी…

    October 14, 2026

    बुधवार को करें ये अचूक उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर हो सकती हैं बाधाएं…

    October 14, 2026

    प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, गांव-गांव में होगी प्रतिभाओं की तलाश, स्पोर्ट्स सेंटर में बढ़ेंगी सीटें…

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नवदुर्गा के 9 रूपों में ऐसे दिखती हैं महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती की शक्तियां…
    • महिला सुरक्षा को लेकर अलर्ट 50 हजार नए CCTV कैमरे लगेंगे, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद सरकार की तैयारी…
    • बुधवार को करें ये अचूक उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर हो सकती हैं बाधाएं…
    • प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए CM साय का बड़ा ऐलान, गांव-गांव में होगी प्रतिभाओं की तलाश, स्पोर्ट्स सेंटर में बढ़ेंगी सीटें…
    • मिथुन, कन्या सहित इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?