नई दिल्ली :– आज के दिन शुक्र और सूर्य की युति से शुक्र आदित्य योग बलशाली रहने वाला है। दरअसल, सूर्य और शुक्र की युति कर्क राशि में होने से इस योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र आदित्य योग को धन, सुख और संपत्ति का कारक माना गया है। ऐसे में टैरो कार्ड्स बता रहे है कि शुक्र आदित्य योग से और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सफलता, धन और कामयाबी दिलाने वाला रहेगा। इन राशि के जातकों को कई अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा।
आज मेष राशि के लोगों को बिजनेस और ऑफिस के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी यह यात्रा आपके लिए बहुत ही शुभ फलदायी साबित हो सकती है। इसमें आपको अपने अधिकारियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आज आपके कई काम बनते जाएंगे।
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज आपका जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। दूसरी तरफ आपकी किस्मत का सितारा फिलहाल, बुलंद हो रहा है लेकिन, आज आप मजबूत इच्छाशक्ति के बिना कामयाबी नहीं हो पाएंगे।
मिथुन राशि के जातकों को आज किसी कार्य को लेकर ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज आपके लिए अति उत्साहित होना हानिकारक साबित हो सकता है। साथ ही आज आपके धन खर्च के योग भी बन रहे हैं आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
कर्क राशि के लोगों के लिए इस अवधि में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी आपका इस दौरान प्राप्त होगा। हालांकि, आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का समय काफी उत्तम रहने वाला है। आज आपको अपनी संतान से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। साथ ही आपको आज किसी के भी साथ वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपको मानसिक कष्ट संभव है। सेहत का ध्यान रखें और लंबी यात्रा पर निकलने से बचें।
कन्या राशि के जो लोग अपना कुछ नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं उसके लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। साथ ही आज आप कुछ नई योजना भी बना सकते हैं। लेकिन, काम की शुरुआत पूरी रिसर्च करने के बाद ही शुरू करें तभी लाभ मिलेगा।
तुला राशि के लोगों को आज अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आज जितना हो सके सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने खुद को असहज महसूस न होने दें।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छे से कर पाएंगे।
धनु राशि के अविवाहितों के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। उनके लिए आज कोई बहुत ही खास रिश्ता आने वाला है। साथ ही आज आपकी अपनों से भेट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा
मकर राशि के जातकों को फिलहाल, व्यर्थ की भागदौड़ करने से बचना होगा। साथ ही आज अपना मानसिक संतुलन बनाकर रखें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।
कुंभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में समय अच्छा नहीं है। इसलिए अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। वाहन ध्यान से चलाएं चोट लगने की संभावना है।
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है, रूके हुए कार्य में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।
