Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » राशिफल 10 अक्टूबर: मेष और कन्या राशि वाले धन के मामले में बरतें सावधानी, जानें अपना आज का राशिफल
    अंतरराष्ट्रीय

    राशिफल 10 अक्टूबर: मेष और कन्या राशि वाले धन के मामले में बरतें सावधानी, जानें अपना आज का राशिफल

    By Tv 36 HindustanOctober 10, 2021No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वाले आज धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. आज काम की अधिकता के कारण तनाव हो सकता है. वृष राशि के जातक क्रोध से बचने का प्रयास करें. क्रोध करने से कार्य बिगड़ भी सकते हैं. मिथुन राशि वालों के उत्साह में आज कोई कमी नहीं है, अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें. कर्क राशि वालों को आज कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है.

    मेष- आज का दिन सतर्कता रखने लायक है. काम की गुणवत्ता सुधारें और कानूनी दांव-पेंच से सतर्क रहें. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को तबादला और प्रोमोशन मिल सकते हैं, इसलिए संपर्कों को मजबूत बनाएं रखना होगा, इसके लिए अधिक से अधिक लोगों से मिलें. भविष्य के कामों में यही मददगार बनेंगे. बिजनेस से जुड़े लोग कारोबार बढ़ाने के लिए लोन आदि की कोशिश कर रहे हैं, तो आज उनका काम बनता नजर आ रहा है. सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें, अचानक तबीयत खराब हो सकती है. बच्चों की प्रति चिंता दूर होगी, यदि संतान छोटी है तो उसकी पढ़ाई अच्छी होगी. परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा.

    वृष– आज आपको रुचि के मुताबिक कार्य करना चाहिए, क्योंकि बॉस की नजर काम पर है. सहकर्मियों से आपको मदद कम मिल सकती है, इसका असर गुस्सा और कटु वचन के तौर पर सामने आ सकता है. आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है. ऑफिस में महिला सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कारोबारियों को आज खास मुनाफा होता नजर नहीं आ रहा है, अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो प्लानिंग बेहतर ढंग से करें. स्वास्थ्य को लेकर मौसम का बदला नुकसानदेह हो सकता है. सामाजिक जीवन में भी स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी. भविष्य को लेकर बड़ी कार्य योजनाएं तय करने का वक्त है.

    मिथुन– आज के दिन आपको मानसिक मजबूती ही कर्मठ और सर्वश्रेष्ठ बनाएगी. भाग्य और कर्म के ग्रह आपको चमकाने के लिए पूरा जोर लगा रहें हैं. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो बॉस के साथ तालमेल बिगड़ सकता है. प्राइवेट काम करने वालों को सरकारी तनाव से दूर रहने की जरूरत है. बिजनेस से जुड़े लोगों को किसी भी तरह के गैरकानूनी कामकाज में खुद को शामिल नहीं होने देना है. हेल्थ में आपको आज कमर दर्द की समस्या हो सकती है. फेफड़ों से संबंधित लोग भी परेशान रह सकते हैं. घर में मेहमानों का आना-जाना बढ़ेगा, स्वागत-सत्कार के लिए खुले मन से उनका वेलकम करें.

    कर्क- आज के दिन आपको सबसे अधिक काम में फोकस करने की जरूरत है. मन का बार-बार विचलित होना, आपको असमंजस में डालकर गलतियां करवा सकता है. काम करते वक्त धीरज रखें और इसे अपने स्वभाव में शामिल करें. ऑफिस में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, जिसके बाद दोपहर का वक्त आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता है. व्यापार करने वालों के हाथ से बड़ी डील निकल सकती है, नयी डील के लिए दिन सजग रहने वाला है. स्वास्थ्य में अपने सिर की सुरक्षा बहुत जरूरी है, कई दिनों से तेल इस्तेमाल नहीं किया है तो मालिश करना फायदेमंद होगा. परिवारिक स्थितियां सामान्य रहेंगे और सभी से समान सहयोग मिलेगा.

    सिंह– आज के दिन आपके दोस्तों को आपकी जरूरत है, उनके प्रति पूरे समर्पण के साथ सहयोग करें. ऑफिस में भी टीम वर्क में काम करना बहुत जरूरी होगा. कारोबारी वर्ग जो साझेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें अपने पार्टनर के प्रति व्यवहार में और सुधार करने की जरूरत है, छोटी-छोटी बातों में एक दूसरे की सहमति रखनी होगी. विद्यार्थी और युवा वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा. खान-पान में कोई मनपसंद चीज खा रहे हैं तो उसकी मात्रा पर ध्यान रखें, ओवर ईिंटग नुकसानदेह होगी. परिवार में जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है. छोटी-छोटी बातों पर अहम का टकराव हो सकता है.

    कन्या– आज आपको विरोधियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. पूरे परिश्रम और पुख्ता कार्ययोजना के बल पर उन्हें परास्त करने में कामयाबी मिलेगी. बातचीत का रवैया अच्छा रखें और सबसे घुलमिल कर रहें. कारोबार कर रहें लोगों को उनके विश्वासपात्र धोखा भी दे सकते हैं. स्वास्थ्य में क्षमता और प्रतिरोधकता दोनों ही बढ़ाने की जरूरत है. आज उन लोगों को ज्यादा सचेत रहना होगा, जिनकी याददाश्त कमजोर है. घर का माहौल सामान्य रहेगा. अगर काफी दिन से कुछ मीठा न बना हो तो आज बनाकर भगवान को भोग लगाएं और प्रसाद के तौर पर सभी प्रिय जनों में वितरण करें. शाम तक शुभ समाचार मिलेगा.

    तुला– आज के दिन आपको घर के आर्थिक हालात सुधारने के लिए पुख्ता प्लानिंग करनी होगी. कारोबार कर रहे हैं तो बिक्री बढ़ाने के लिए नए प्लान बनाएं. नौकरी कर रहे हैं तो परिश्रम और बढ़ाने की जरूरत है. बॉस का चहेता बनने के लिए यह ही सही रास्ता है. इससे प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. आज वाहन चला रहे हैं तो मन एकाग्रचित्त रखें. मोबाइल पर बात करना या संगीत सुनने में मग्न होने पर हादसा भी हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी. घर में लंबे समय से कोई अनुष्ठान आदि नहीं हुआ है तो आज इसके लिए योजना बना सकते हैं.

    वृश्चिक– आज आपको फोकस करने की जरूरत है. ऑफिस का काम पूरे ध्यान से बिना किसी गलती निपटाना होगा. घर जाने की जल्दी दिखाई तो बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, कोशिश करें कि उनके साथ देर तक रुक कर आनंद के साथ काम करें, लाभ होगा. व्यापार कर रहे हैं तो संभव है कि छोटी यात्राएं करनी पड़ें. आपको आर्थिक लाभ भी भरपूर होगा. सर्दी-खांसी और सांस लेने से तकलीफ आपको परेशान कर सकती है. संयुक्त परिवार में रह रहे हैं तो आज सदस्यों से संबंध खराब हो सकते हैं. हो सकता है कि सदस्यों के विवादों को आपको सामान्य बनाने का काम करना होगा.

    धनु– आज ग्रहों की स्थितियां बता रही हैं कि अधिक से अधिक लोगों से संपर्क बनाना आपके लिए फायदेमंद होगा, न केवल आजीविका बल्कि सामाजिक तौर पर भी आप को इसका लाभ मिलेगा. कारोबारी वर्ग ध्यान रखें कि अधिक से अधिक लिंक डेवलप करने से व्यापार दिन दूना रात चौगुना बढ़ेगा. साथ में अपने हाथों की सुरक्षा करें, अगर मशीन से कोई काम कर रहे हैं तो बेहद सजग रहकर निपटाएं, चोट लग सकती है. विद्यार्थियों और युवाओं के लिए दिन सामान्य रहेगा. इलेक्ट्रॉनिक सामान में कंप्यूटर, टीवी, लैपटॉप और मोबाइल आदि की सुरक्षा करें. घर के कीमती सामानों पर भी पैनी निगाह रखने की जरूरत है.

    मकर– आज के दिन आपके द्वारा की गयी मेहनत भविष्य के लिए सकारात्मक होगी, ध्यान रहें कर्मठ रहते हुए किसी काम से पीछे न हटें. कर्मक्षेत्र में प्लानिंग के साथ आपको काम करना होगा, यह प्लानिंग आपके साथ संस्था को भी भरपूर लाभ देगी. कारोबारियों को अपनी कर्मचारियों के काम की समीक्षा करते रहना चाहिए, उसके बाद ही सही और दूरगामी फैसले लें. स्वास्थ्य में जो लोग बीपी से जूझ रहे हैं, उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है विशेषकर ऐसे लोग जिनका बीपी लो होता है. घर परिवार में अगर कोई महिला करियर के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहती हैं, तो आपका सहयोग उनके लिए फायदेमंद होगा.

    कुम्भ- किसी बात को लेकर यदि परेशान है तो चिंतित न हों, शाम तक की स्थितियां बदलेंगी. कार्यस्थल पर भी हालात मन-मुताबिक होंगे. परिचित या मित्र वहां आकर मिल सकता है, आप थोड़ा वक्त निकालें और उनसे अवश्य मिले. भविष्य में यह संबंध काम आएगा. व्यापारियों को अपने खाते आदि की जानकारियों से खुद को अपडेट रखना चाहिए. आज कामकाज के बोझ के चलते थकावट रहेगी, लेकिन शारीरिक क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य है. परिवार के सदस्यों का मूड खराब होने पर आपको तनाव हो सकता है, सबके साथ मिलकर भजन कीर्तन या सत्संग सुनेंगे तो वातावरण सामान्य होगा.

    मीन– आज का दिन थोड़ा उदासी भरा हो सकता है. मगर जैसे-जैसे सूर्य भगवान चढ़ते जाएंगे, मन सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर होता जाएगा. ऑफिस में दिन अच्छा और हंसी मजाक के बीच बीतेगा, जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके पास ग्राहकों की आवाजाही भरपूर होगी. विद्यार्थियों को शिक्षा में तकनीकी का इस्तेमाल बढ़ाना होगा. नए ज्ञान के साथ इंटरनेट और स्टर्डी मटेरियल की तलाश करें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. घर में कुछ सदस्यों की सेहत जरूर खराब हो सकती है, अगर कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है तो उसकी स्वास्थ्य जांच कराएं. बाकी दिन हंसी खुशी से बीतेगा, लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा.

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग में 555 पदों पर होगी भर्ती, इसके साथ ही 998 पदों पर भी बम्पर होगी भर्तियां, जानें
    Next Article शादी के 13 साल बाद भी बेटा नही हुआ तो पति ने की पत्नी की हत्या… हत्यारा पति गिरफ्तार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी…

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री राजधानी में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में हुए शामिल, दुर्गा पूजा पंडालों में किए माता के दर्शन…

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…

    October 19, 2026

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात…

    October 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री की घोषणा पर कोरबा में नवीन सर्किट हाउस निर्माण को मिली मंजूरी…
    • मुख्यमंत्री राजधानी में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों में हुए शामिल, दुर्गा पूजा पंडालों में किए माता के दर्शन…
    • मुख्यमंत्री साय ने विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम : शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात…
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?