नई दिल्ली:· सावन का महीना चल रहा है जिसमें सोमवार के व्रत के अलावा कई सारे व्रत और त्योहार मनाए जाते है इसमें ही सबसे खास त्योहार में से एक नाग पंचमी का त्योहार देशभर में 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता की विधि-विधान के साथ पूजा का महत्व होता है वहीं पर पूजा के दौरान दूध पिलाया जाता है कहते हैं अगर आप इस दिन पूजा करते है तो नाग देवता की कृपा हम सब पर बनी रहती हैं और सर्प दंश से हमारे परिवार की रक्षा होती है। मान्यता कहती है कि, अगर आप नागपंचमी के दिन कई विशेष चीजों का सेवन करते हैं तो सर्पदंश से आपकी रक्षा होती है।
किन चीजों का सेवन करना होता है जरूरी
नागपंचमी के दिन आपको इन प्रकार की चीजों का सेवन करना चाहिए जो इस प्रकार है..
1- मीठी खीर
नाग पंचमी की पूजा के बाद विशेष चीजों में से एक मीठी खीर का सेवन आप कर सकते है यहां पर मान्यता के अनुसार जो लोग नागपंचमी के दिन नागदेवता को मीठा और खट्टा प्रसाद अर्पित करते हैं नाग देवता उन पर प्रसन्न होते हैं और उस परिवार के लोगों को नाग भय नहीं रहता है। इसे लेकर एक पौराणिक कथा कहती है कि, सावन की पंचमी तिथि को ऋषि जरत्कारू के पुत्र आस्तिक मुनि ने अपने तपोबल से राजा जनमेजय के नग यज्ञ में जल रहे सर्पों की रक्षा की थी। इस वजह से नागलोक में नागपंचमी की तिथि को मनाने की परंपरा चली आ रही है।
2- नींबू का प्रयोग
विशेष चीजों में से एक नींबू का सेवन नागपंचमी के दिन आपको करना चाहिए ऐसा कहा जाता है कि, यदि आप नींबू का सेवन करेंगे तो आप सांप के दांत भी खट्टे कर सकते हैं। नाग पंचमी के दिन विधि पूर्वत सांपों की पूजा करने के बाद नींबू जरूर खाना चाहिए।
3-दही में पके चावल
मान्यता के अनुसार नागपंचमी के दिन भक्तों को दही या मट्ठे में चावल पकाकर खट्टा खीर जिसे घोर चावल कहते है इसका सेवन करना चाहिए। यह विशेषत: बिहार के मिथिलांचल सहित कई अन्य क्षेत्रों की डिश है जिसे मनाया जाता है। कहते हैं कि, अगर आप इस दिन खट्टा, तीखा, मीठा, कड़वा चारों तरह का स्वाद लेते है तो आपको सांपों का डर नहीं रहती है।
4- नीम के पत्ते
नागपंचमी के दिन अगर आप दांतों से नीम के पत्ते चबाते है तो आपके घर पर सर्प देवता की कृपा रहती है और रक्षा होती है। माना जाता है कि, नागपंचमी के खास दिन पर जिन लोगों के घरों में मीठा, कड़वा, खट्टा और तीखा स्वाद वाला खाना खाते है आपको इसका अच्छा मिलता है।
