Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, ओलंपिक गेम्स से लेकर बजट के साथ इन मामलों में होगी विशेष चर्चा…
    समाचार

    PM मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, ओलंपिक गेम्स से लेकर बजट के साथ इन मामलों में होगी विशेष चर्चा…

    By Tv 36 HindustanJuly 28, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आपको बता दे की आज बजट के बाद आज पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 112वां एपिसोड आयोजित होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार के एपिसोड में बजट पर अपनी राय रख सकते हैं। इसके अलावा वे पेरिस में चल रहे ओलंपिक गेम्स पर भी चर्चा कर सकते हैं।

    जानकारी दें कि आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के एपिसोड को दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर BJP नेता मन की बात कार्यक्रम सुनेगें। वहीं BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं के साथ BJP मुख्यालय में प्रोग्राम सुनेंगे।

    इससे पहले PM मोदी ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद ‘मन की बात’ की थी। तब इसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल प्रोडक्ट्स, पर्यावरण दिवस और योग दिवस पर अपनी बात रखी थी। इसके साथ ही ओलिंपिक में जाने वाली भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं दी थीं।

    जानकारी दें कि, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी आज प्रसारित होने वाले आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में इस बात पर भी प्रसन्नता व्यक्त की थी कि विशेष रूप से कई युवा समाज में परिवर्तन लाने के लक्ष्य से किये जा रहे सामूहिक प्रयासों को रेखांकित कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा था कि, “मुझे इस महीने के ‘मन की बात’ के लिए बहुत से सुझाव मिल रहे हैं, जो रविवार 28 तारीख को प्रसारित होगा। यह देखकर खुशी हुई कि कई युवा, विशेष रूप से हमारे समाज को बदलने के उद्देश्य से किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को रेखांकित कर रहे हैं।आप माय गोव नमो ऐप पर सुझाव साझा कर सकते हैं या 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं।”

    इस कार्यक्रम की 111वीं कड़ी का प्रसारण 30 जून को हुआ था। PM मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद ‘मन की बात’ की यह पहली कड़ी थी। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव के दौरान इस कार्यक्रम का प्रसारण स्थगित कर दिया गया था। ‘मन की बात’ के पिछले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाने का आह्वान किया था।

    Post Views: 970

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजानें क्या हैं ये पंचकर्म: कैसे करता है काम, और क्या हैं इसके जादुई फायदे…
    Next Article एक महिला जज से दुर्वव्यहार करने पर हाईकोर्ट ने सुनाई ये अनोखी सजा, 28 वकीलों को मुफ्त कानूनी सहायता देने का दिया निर्देश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…

    May 26, 2026

    सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

    May 26, 2026

    UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…

    May 26, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…
    • सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…
    • UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…
    • सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?