Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उन 10 शहरों के बारे में जानिए जहां टूरिस्ट बनकर जाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है..……
    News

    उन 10 शहरों के बारे में जानिए जहां टूरिस्ट बनकर जाना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है..……

    By Tv 36 HindustanJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टूरिज्म का क्रेज बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है. लोग अब अपने घरों में बैठे रहना पसंद नहीं करते, बल्कि वो बाहर निकल कर दुनिया देखना पसंद करते हैं. आज आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो ट्रैवेल कर के ही अपनी रोजी रोटी भी चला रहे हैं. लेकिन ट्रैवलिंग इतना आसान भी नहीं है जितना आप समझ रहे हैं. चलिए इसी कड़ी में हम आपको आज उन 10 शहरों के बारे में बताएंगे, जहां टूरिस्ट बिल्कुल भी सेफ नहीं हैं. इसके साथ ही हम हम उन 10 शहरों के बारे में बताएंगे जहां आप बेधड़क हो कर आराम से घूम सकते हैं.

    10 सबसे असुरक्षित शहरइस संबंध में फोर्ब्स एडवाइजर ने एक रिपोर्ट निकाली है. इसी रिपोर्ट के आधार पर हम आज आपको घूमने के लिए 10 सबसे सेफ और 10 सबसे अनसेफ शहरों के बारे में बताएंगे. चलिए पहले आपको 10 सबसे अनसेफ शहरों के बारे में बताते हैं.

    इसमें पहले नंबर पर वेनेजुएला का कारकास शहर है. इसे लुटेरों का शहर भी कहा जाता है. यहां आए दिन अपराध होते हैं. खासतौर से अगर आप टूरिस्ट हैं तो यहां आसानी से आपको लूटा जा सकता है. दूसरे नंबर पर भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान है.पाकिस्तान का कराची शहर दुनिया की सबसे अनसेफ जगहों में दूसरे नंबर पर है. यहां भी अपराध चरम पर है. अगर आप पाकिस्तान घूमना चाहते हैं तो इस शहर से बच कर रहें. तीसरे नंबर पर बर्मा का यांगून शहर है. यहां भी टूरिस्टों के साथ अपराध के मामले बीते कुछ वर्षों में बढ़े हैं. नाइजीरिया का शहर लागोस भी इसी लिस्ट में आता है. इस शहर में लूट, स्नैचिंग और धोखाधड़ी आम बात है.यह शहर टूरिस्टों के लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं है.

    खासतौर से अगर आप सोलो ट्रेवेलिंग कर रहे हैं तो इन शहरों से बिल्कुल बच कर रहें. इसके बाद नंबर आता है मनीला, ढाका, बोगोटा, काहिरा, मैक्सिको सिटी और इक्वाडोर के क्विटो शहर का. इन शहरों में अगर आप घूमने जा रहे हैं तो आपको 24 घंटे सतर्क रहना पड़ेगा. ये शहर टूरिस्टों के लिए बिल्कुल सेफ नहीं हैं.

    सबसे सेफ शहर कौन से हैंटूरिस्टों के लिए सबसे सेफ शहरों की बात की जाए तो इनमें पहला नाम आता है सिंगापुर का . वहीं दूसरा नाम है जापान के टोक्यो का. जबकि, तीसरा नाम है कनाडा के टोरंटो का. इसके बाद नंबर आता है ऑस्ट्रेलिया के सिडनी का, फिर स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख का. इसके बाद डेनमार्क का कोपेनहेगन, दक्षिण कोरिया का सियोल, जापान का ओसाका, ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न और नीदरलैंड का एम्स्टर्डम. ये शहर किसी भी ट्रेवेलर के लिए सेफ हैं. यहां आप आसानी से घूम सकते हैं और चाहें तो सोलो ट्रैवलिंग कर सकते हैं.

    Post Views: 1,340

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविधायक कलेक्टर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग, सौ बिस्तर स्वास्थ्य भवन का किया निरीक्षण……
    Next Article आज सावन के दूसरे सोमवार पर मेष,मिथुन समेत इन राशियों के लोगो को लगेगी कारोबार में लाटरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?