रायपुर:- किसी भी रिलेशनशिप में आने के बाद हमें अपने पार्टनर से काफी ज्यादा एक्सपेक्टेशन होती हैं। शुरुआत में हम डेट करते हैं और एक दूसरे के नेचर से परिचित होते है। शुरुआत में सभी चीजें सही चलती हैं। हालांकि कई बार हमारा पार्टनर हमारे साथ टाइमपास करने लगता है और हमें पता भी नहीं चलता है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर की भी ये आदत है तो आपको समझ जाना चाहिए कि वह आपके साथ टाइमपास कर रहा है।
फोन ना उठाना
अगर आपका पार्टनर लंबे समय तक आपका फोन नहीं उठा रहा हैं तो आपको समझ जाना चाहिए कि वह आपके साथ टाइमपास कर रहा है। ऐसे में आपको तुरंत अपने पार्टनर से अलग हो जाना चाहिए।
मैसेज का जवाब ना देना
अगर आपका पार्टनर आपको काफी लेट मैसेज करता है तो आपको समझ जाना चाहिए कि वह आपको इंग्नोर कर रहा है। ये संकेत साफ बताते हैं कि आपका पार्टनर आपके साथ टाइमपास कर रहा है।
हर बात पर गुस्सा करना
अगर आपका पार्टनर आपकी हर एक छोटी बात पर गुस्सा करता है तो आपको समझ जाना चाहिए कि वह आपके साथ टाइमपास कर रहा है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत इस तरीके से पार्टनर से दूरी बना लेनी चाहिए। आप चाहे तो अपने पार्टनर से इस चीज को लेकर खुलकर बात कर सकती हैं।
अपमान करना
अगर आपका पार्टनर आपको किसी के भी सामने आपका अपमान करता है तो आपको समझ जाना चाहिए कि वह आपके साथ सिरीयस नहीं हैं। वह केवल आपके साथ टाइमपास कर रहा है। ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए।
फ्यूचर की बातें ना करना
रिश्ते में आने के बाद सभी कपल का यह सपना होता है कि वह आगे जाकर शादी करेंगे। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर से फ्यूचर की बात करती हैं और वह आपकी बातों को इग्नोर करता है तो आपको समझ जाना चाहिए कि वह आपसे प्यार नहीं बल्कि आपके साख केवल टाइमपास कर रहा है। ऐसे में आपको पहले से सतर्क हो जाना चाहिए।