मध्यप्रदेश:– सिंगरौली में एक पुराने बंद बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम बच्ची को नहीं बचाया जा सका। घटना 29 जुलाई लगभग शाम 4:30 बजे की है। बोरवेल में गिरी 3 वर्षीय बच्ची को रेस्क्यू टीम ने बोरवेल से बाहर निकाल लिया था। गंभीर बेहोशी की हालत में बच्ची को जिला चिकित्सालय ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को ही बच्ची का तीसरा जन्मदिन था। सीएम डॉ मोहन यादव ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
बच्ची 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी थी। करीब साढ़े चार घंटे बाद जब उसे निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। आईजी रीवा महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सिंगरौली जिले में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच तकरीबन 22 फीट पर बच्ची को बेहोशी हालत की में निकाला गया था। जहां उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, NCL के सीएमडी बी साईनाथ और अन्य अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हुए थे। बच्ची 18-20 फीट गहरे गड्ढे में फंसी थी।
खेत में धस गया था बोरवेल
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत चितरंगी के कसर गांव में पिंटू शाह का खेत है, खेत में 8 से 10 साल पुराना बोरवेल है, जिसे किसान ने पहले ही उपयोग करना बंद कर दिया था। 25, 26 जुलाई को बारिश के कारण मिट्टी के नीचे धसने से गढ्ढा हो गया, उसी गड्ढे में शाम करीब साढ़े चार बजे को सौम्या शाह गिर गई थी।
15 फीट तक खोदाई
एसपी निवेदिता गुप्ता ने बताया कि आठ वर्ष पुराने बोरवेल को पाट दिया गया था। बारिश के कारण मिट्टी धंस गई थी, जिसमें बच्ची फिसलकर गिर गई थी। जेसीबी से खोदाई की गई।
